Baitul News: साली से शादी करने पर अड़ा पति, ‘आधी घरवाली’ के प्यार में डूबे युवक ने कर दिया बड़ा कांड
Baitul News: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में साली से शादी की जिद में पत्नी से पति का झगड़ा हो गया है। विवाद इतना बढ़ा कि पिता ने अपने ही सात महीने के बच्चे को सड़क पर पटक दिया। इससे बच्चे को गंभीर चोट आई है। बच्चे को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना समीपस्थ ग्राम गदाखार की है।
पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र वर्मा के मुताबिक पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका पति दुर्गेश से शुक्रवार शाम को घर में झगड़ा हो गया था। पति दुर्गेश शराब के नशे में था।

वह अपनी साली से शादी करना चाहता है और उसे भी साथ में रखना चाहता है। इस बात को लेकर दोनों पति-पत्नी में विवाद हो गया है। गुस्से में दुर्गेश ने सात महीने के बच्चे को सड़क पर पटक दिया। इससे बच्चे को कान, पैर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं।
जैसे ही गांव वालों को इसकी खबर लगी तो उन्होंने बच्चे और उसकी मां को गंभीर हालत में निजी वाहन की सहायता से जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। पुलिस को दिए बयान में बच्चे की मां ने बताया है कि उसका पति दुर्गेश आए दिन शराब के नशे में लड़ाई करता है और उससे मारपीट भी करता है। वह चाहता है कि मेरी बहन से भी उससे शादी कर ले।
वहीं आरोपी पति का कहना है कि वह दोनों को एक साथ रखना चाहता है। नहीं तो किसी को भी साथ में नहीं रखेगा। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल बच्चों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है। जहां पर डॉक्टरों द्वारा बच्चों का इलाज किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications