Betul हादसे में 11 लोगों की मृत्यु पर PM मोदी और सीएम शिवराज ने जताया दुख, सहायता राशि देने की घोषणा

betul news accident today: मध्य प्रदेश के बैतूल (Betul) जिले के झाल्लर थाना में गुरुवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक प्राइवेट बस और टवेरा कार में आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दो बच्चों समेत 11 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तो वहीं, इस हादसे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख वयक्त किया है। पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा भी की।

betul news accident today:

बैतूल एसपी सिमला प्रसाद ने हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया, गुरुवार देर रात करीब 2 बजे प्राइवेट बस और टवेरा कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब टवेरा कार में सवार सभी लोग महाराष्ट्र के अमरावती से अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि कार ड्राइवर को झपकी लगी और वह कार पर से अपना नियंत्रण खो बैठा, इसके बाद कार सीधे बस से जाकर टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे की सूचना मिलते ही बैतूल कलेक्टर और एसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में बचाव कार्य शुरू किया और कार से 7 शवों को तुरंत निकाल लिया, लेकिन चार शवों को टवेरा गाड़ी को काटकर निकालना पड़ा। इस हादसे में 5 पुरुषों, 4 महिलाओं और दो बच्चों की मौत हो गई। एसपी सिमला प्रसाद ने बताया कि गुरुवार रात करीब 2 बजे एक खाली बस और कार में टक्कर हो गई। कार में 11 लोग सवार थे जिनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। बताया कि कार सवार सभी लोग मजदूर हैं, ये सभी महाराष्ट्र के कलम्भा से अपने गांव की ओर जा रहे थे।

वहीं, 11 लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त किया। पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के बैतूल में हादसे में हुए 11 लोगों की मृत्यु पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा भी की। साथ ही घायल व्यक्ति को इलाज के लिए 50 हजार रुपए देने की घोषणा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+