'BJP 300 सीटें पार तो वो जनता का नहीं बल्कि EVM का वोट है', नतीजों से पहले दिग्विजय ने EVM पर उठाए सवाल

Lok Sabha Election Result 2024: मतगणना से पहले ईवीएम को लेकर फिर से सवाल उठाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर सवाल उठाते हुए कहा है कि कांग्रेस ने जो 295 का आंकड़ा दिया है वो एकदम सही है‌। भाजपा का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि अगर उसे 300 से अधिक सीटें मिलती हैं, तो यह लोगों का वोट नहीं है, बल्कि ईवीएम है।

दिग्विजय सिंह कहा कि अगर लोगों ने वोट दिया है, तो बीजेपी को बहुमत नहीं मिलेगा। कांग्रेस ने जो 295 सीटों का आंकड़ा इंडिया गठबंधन के लिए दिया है वह सही होगा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर बीजेपी 300 पार है। तो यह लोगों का वोट नहीं बल्कि ईवीएम का वोट है।

EVM again defamed Digvijay Singh Digvijay Singh

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह राज्य के राजगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के कुछ अन्य घटकों ने जोर देकर कहा है कि वे लोकसभा चुनावों में 543 सीटों में से 295 सीटें जीतेंगे और केंद्र में अगली सरकार बनाएंगे।

हालांकि एग्जिट पोल में कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली NDA भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने रिजल्ट से पहले कहा है कि भारत ने लोकसभा चुनाव में दुनिया में सबसे अधिक वोटिंग करके एक रिकॉर्ड बनाया है।

हमने 642 मिलियन मतदाताओं का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। यह हम सभी के लिए ऐतिहासिक क्षण है। यह सभी G7 देशों के मतदाताओं का 1.5 गुना और यूरोपीय संघ (ईयू) के 27 देशों के मतदाताओं का 2.5 गुना है। हम लोकतंत्र के इस उत्सव में भाग लेने वाले प्रत्येक मतदाता का धन्यवाद करते हैं। भारतीय चुनाव वास्तव में एक चमत्कार है, जिसकी दुनिया में कोई मिसाल नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+