एमपी में मानसून की विदाई से पहले फिर होगी बारिश, भोपाल ग्वालियर समेत इन जिलों में बारिश का अलर्ट

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर बारिश का दौर देखने को मिलेगा। 5 अक्टूबर से प्रदेश के कई इलाकों में मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम वर्षा देखने को मिल सकती है।

मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ है। वहीं, कुछ जिलों में गर्मी और उसम लोगों को सता रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है‌‌। राजधानी भोपाल, ग्वालियर,उज्जैन, जबलपुर आदि शहरों में बारिश होने की उम्मीद जताई गई है।

Weather in Madhya Pradesh

जबकि, मौसम विभाग की ओर से कुछ शहरों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। मॉनसून के दस्तक देने के बाद बाद झमाझम बारिश का दौर कई दिनों तक जारी रहने की संभावना है।

रायसेन, ग्वालियर, उज्जैन, दतिया आदि शहरों में जमकर बारिश हुई थी। लेकिन, अब अधिकांश शहरों में बारिश थम सी गई है। मध्य प्रदेश के अधिकांश शहरों में अब धूप खिली हुई है, लेकिन रात के तापमान में गिरावट भी दर्ज हो रही है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान की बात मानें तो 5 अक्तूबर के आसपास शिवपुरी, दतिया, मुरैना, भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, भिंड आदि शहरों से मॉनसून की विदाई पूरी तरह से हो जाएगी, हालांकि मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों विशेषकर पूर्वी शहरों शहडोल, सागर, जबलपुर, और रीवा आदि में हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

इन क्षेत्रों से मॉनसून के आखिरी में विदाई होने की संभावना के चलते बारिश पर अलर्ट भी है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है।

प्रदेश के अधिकांश शहरों से मॉनसून की विदाई हो चुकी है। बारिश का दौर थमने के साथ ही तापमान में भी इजाफा होने लगा है। लोगों को तेज धूप परेशान कर रही है। कई शहरों में तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। कई शहरों में पारा 30 डिग्री के पार पहुंच गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+