MP: बड़वानी में महिला ने दिया जुड़वा बच्चियों को जन्म, दोनों को देखकर डॉक्टर और स्टाफ हो गया हैरान
unique twin girls in barwani: मध्य प्रदेश के बड़वानी में एक महिला ने पेट और सीने से जुड़ी दो बच्चियों को जन्म दिया है। जिन्हें देखकर डॉक्टर और स्टाफ भी हैरान हो गया।

unique twin girls in barwani: हैरान कर देने वाली खबर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बड़वानी (Barwani) जिले से सामने आई है। यहां एक महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया, जो शारीरिक तौर पर आपस में जुड़ी हुई हैं। सोमवार (09 जनवरी) देर रात ऑपरेन के बाद महिला ने इन बच्चियों को जन्म दिया है, जिन्हें देखकर डॉक्टर और स्टाफ हैरान हो गए। डिलीवरी करने वाले डॉक्टर का कहना है कि उन्होंने अपने कैरियर में पहली बार ऐसा केस देखा है।
हैरान कर देने वाला यह मामला रेहगुन गांव का है। गांव निवासी अनिता को 9 जनवरी की शाम प्रसव पीड़ा होने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेणीमाता ले जाया गया, जहां से उसे महिला एवं प्रसुति जिला अस्पताल बड़वानी में भर्ती करवाया गया। देर रात अनीता ने दो जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया। अनिता ने जिन जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया है वो सिर्फ छाती से आपस में जुड़ी हुई हैं, जबकि उनके हाथ-पैर और सिर अलग-अलग हैं। डॉक्टरों के अनुसार जन्म के समय दोनों जुड़वां बच्चियों का वजन 3 किलो 600 ग्राम था।
डॉक्टरों की मानें दोनों बच्चियों के जन्म के बाद उनकी मां पूरी तरह से स्वस्थ है। लेकिन बच्चियों को जन्म के बाद स्टेबल कर आईसीयू में एडमिट किया था। बच्चियों को सांस लेने में कुछ दिक्कत आ रही थी, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया था। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. मनोज खन्ना के अनुसार आपस में जुड़े बच्चों के जन्म का बड़वानी जिले का यह पहला मामला है।
Recommended Video
अनीता और आशु का 2020 में हुआ था विवाह
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेहगुन निवासी आशु का ससुस्तीखेड़ा निवासी अनीता से साल 2020 में विवाह हुआ था। दोनों ही अपनी पहली संतान के लिए स्वागत के लिए आतुर थे। हालांकि जुड़वां बेटियों के इस प्रकार से जुड़े की वजह से वो थोड़े परेशान जरुर हैं। तो वहीं, डॉक्टर मनोज खन्ना का कहना है कि ऐसे मामले काफी देखने में आता हैं, जहां 2 बचचे आपस में जुड़े हो। ऑपरेशन के बाद इनके जुड़े हुए शरीर को अलग किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications