Dhar News: शादी में डांस करते वक्त जनरेटर में फंसी साड़ी, महिला का हुआ बुरा हाल, मौत
मध्य प्रदेश के धार जिले से दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां बारात में चल रही महिला की साड़ी अचानक जनरेटर में जा फंसी, जनरेटर में साड़ी फंसते ही महिला बेसुध हो गई, और मौके पर ही दम तोड़ दिया।
वहीं इसके बाद बरात में अफरा तफरी मच गई, जिसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों से महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला का पोस्टमार्टम गुरुवार सुबह किया गया, जिसके बाद गृह ग्राम में महिला का अंतिम संस्कार किया गया है। वहीं इस घटनाक्रम के बाद शादी की खुशी मातम में बदल गई।

जानकारी के मुताबिक, पूरा घटनाक्रम धार जिले के ग्राम रानीपुर का बताया जा रहा है, जहां ग्राम कटोरिया की बारात में ग्राम आली की रहने वाली महिला शामिल हुई थी। रात लगभग दस बजे के आसपास शादी की रस्म चल रही थी, तभी पास चल रहे जनरेटर में अचानक महिला की साड़ी फंस गई। महिला की साड़ी जनरेटर में फंसते ही महिला बुरी तरह घायल हो गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचे लोग महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की डेढ़ साल की बेटी भी है। वहीं अब इस घटनाक्रम के बाद महिला के परिजनों का बुरा हाल है।
घटनाक्रम के बाद गांव में हड़कंप मच गया, जहां शादी की खुशी मातम में बदल गई है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो हादसा बेहद ही दर्दनाक था, जहां अचानक महिला की साड़ी जनरेटर में जा फंसी, साड़ी फंसते ही मौके पर मौजूद लोग महिला को बचाने दौड़े, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी, जिसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला ने दम तोड़ दिया। इस घटनाक्रम के बाद अब शादी समारोह में शामिल होने वाले लोगों को जनरेटर से दूरी बनानी होगी, वरना फिर कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
ये भी पढ़े- Indore News: इन कॉलोनियों की रजिस्ट्री पर लगी रोक, आखिर क्या है कारण, जानिए












Click it and Unblock the Notifications