Madhya Pradesh : बंदर की मौत पर भोज, 5 हजार लोगों ने खाया खाना, 50 KM दूर के गांवों से भी आए लोग

राजगढ़, 10 जनवरी। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर के गांव डालूपुरा में सोमवार को अजीब मामला सामने आया है। यहां बंदर की मौत पर भोज का आयोजन किया गया है। इसके लिए बाकायदा कार्ड छपवाकर लोगों को न्योता भी दिया गया और आस-पास 50 किलोमीटर दूर तक के ग्रामीण इस आयोजन में शामिल हुए। दरअसल, एक बंदर सुबह जंगल की ओर से गांव में आ गया था। वह दिनभर उछल-कूद करता रहा। फिर रात 29 दिसम्बर की रात आठ बजे ठंड की वजह से उसकी मौत हो गई।

महिला-पुरुष हनुमान मंदिर पहुंचे

महिला-पुरुष हनुमान मंदिर पहुंचे

दूसरे दिन 30 दिसंबर को गांव के महिला-पुरुष हनुमान मंदिर पहुंचे। बंदर के लिए अर्थी सजाई गई। इसके बाद नारियल रखकर बंदर को नमन किया गया। अंतिम यात्रा मुक्तिधाम के लिए रवाना हुई। आगे-आगे बैंड वाले चले। वहीं, पीछे से महिलाएं भजन गाती हुई मुक्तिधाम तक गईं। गांव के बिरम सिंह चौहान ने बताया कि विधि-विधान से बंदर का अंतिम संस्कार किया।

अस्थियां उज्जैन में विसर्जित की गई थीं

अस्थियां उज्जैन में विसर्जित की गई थीं

गांव डालूपुरा में एक बंदर की मौत हो गई थी। इस पर ग्रामीण भावुक हो गए थे। अंतिम संस्कार के बाद तीये की रस्म निभाई गई। अस्थियां उज्जैन में विसर्जित की गई थीं। ग्रामीण हरि सिंह ने बताया कि उन्होंने बंदर की मौत पर मुंडन भी करवाया। परिवार के सदस्य की तरह ग्यारहवीं का कार्यक्रम संपन्न किया। ग्रामीणों का मानना है कि बंदर हनुमानजी का ही रूप हैं। इसलिए चंदा एकत्रित कर भोज रखा।

Recommended Video

    Madhya Pradesh: Monkey की मौत पर सामूहिक भोज, पहुंचे 11 हजार लोग | वनइंडिया हिंदी
     हरिसिंह को तिलक लगाकर कपड़े भेंट किए

    हरिसिंह को तिलक लगाकर कपड़े भेंट किए

    भोज में 10 क्विंटल आटा, 450 लीटर छाछ, 350 लीटर तेल, 2.5 क्विंटल शक्कर, एक क्विंटल बेसन से बना भोजन और 10 हजार दोने-पत्तल लगे। स्कूल परिसर में भव्य पंडाल लगाया गया। खाने में नुक्ती, सेव, पुड़ी और कढ़ी बनी। भोज में आए ग्रामीणों ने हरिसिंह को तिलक लगाकर कपड़े भेंट दिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+