Panna News: बांग्लादेश से आकर पन्ना में 200 रुपए में लिया खदान, मिट्टी छानते समय मिला दुर्लभ हीरा, जानिए कीमत
Panna News: मध्य प्रदेश में पन्ना जिले की रत्नगर्भा धरती कब किसकी किस्मत बदल दे, इसकी कल्पना करना भी मुश्किल होता है। इस धरती ने कई लोगों को रंक से राजा बनाया है। इसी कड़ी में बांग्लादेश छोड़कर पन्ना आए बंगाली परिवार साथ देखने को मिला है। उन्हें एक बार फिर 16 कैरेट 10 सेंट का जेम क्वालिटी का चमचमत हीरा मिला है। इसकी अनुमानित कीमत 80 लाख रुपये बताई जा रही है।
पन्ना से करीब 12 किलोमीटर दूर जरूआपुर निवासी किसान दिलीप मिस्त्री व उसके तीन अन्य साथियों को जेम क्वालिटी का चमचमत हीरा मिला है। हालांकि नीलामी में इस हीरे की कीमत एक करोड़ से ऊपर भी जा सकती है। किसान व उसके पार्टनरों ने हीरे को हीरा कार्यालय में जमा कर दिया है। जिसे आगामी नीलामी में रखा जाएगा।

बता दें कि यह हीरा धारक बंगाली परिवार करीब पांच दशक पूर्व बांग्लादेश को छोड़ कर भारत के पन्ना आया था और फिर यही बस गया। यह हीरा धारक बंगाली परिवार अब पन्ना में 200 रुपए में खदान लेकर हीरों की खदान खोद रहे हैं। और मालामाल हो रहे हैं।
Recommended Video
किसान दिलीप मिस्त्री के जानकारी अनुसार उसने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर जरुआपुर निजी खदान क्षेत्र में हीरे की खदान लगाई थी, जहां से उसे आज चमचमाता हुआ जेम्स क्वालिटी का हीरा मिला है। जब सभी पार्टनरों ने हीरे को देखा तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। हीरे को लेकर फिर सभी पार्टनर हीरा कार्यालय पन्ना पहुंचे। हीरे का वजन करवा कर उसे हीरा कार्यालय में जमा कर दिया है।

किसान के मुताबिक पूर्व में भी उन्हें कई हीरे उक्त खदान से मिल चुके हैं और आगे भी वह हीरे की खदान लगाकर अपनी किस्मत आजमाते रहेंगे। वही हीरा पारखी अनुपम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह जेम्स क्वालिटी का हीरा है। जिसकी बाजार में अच्छी वैल्यू होती है। इसे आगामी नीलामी में रखा जाएगा। 11.50 प्रतिशत रॉयल्टी काट कर बाकी पैसा किसान को दे दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी इन सभी लोगों को पहले भी हीरे मिल चुके हैं।

किसान दिलीप मिस्त्री ने बताया कि हमने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर जरुआपुर स्थित निजी भूमि पर खदान क्षेत्र में हीरे की खदान लगाई थी जहां से आज चमचमाता हुआ जेम्स क्वालिटी का हीरा मिला है। जब सभी पार्टनरों ने हीरे को देखा तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। हीरे को लेकर फिर सभी पार्टनर हीरा कार्यालय पन्ना पहुंचे। हीरे का वजन करवा कर उसे हीरा कार्यालय में जमा कर दिया है। इसके पूर्व में भी उन्हें कई हीरे उक्त खदान से मिल चुके हैं। आगे भी वह हीरे की खदान लगाकर अपनी किस्मत आजमाते रहेंगे। अब इस हीरे से मिलने वाली राशि से अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने में खर्च करेंगे।
मार्केट में इसकी अच्छी वैल्यू
हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि यह जेम्स क्वालिटी का हीरा है जिसकी मार्केट में अच्छी वैल्यू होती है। इसे आगामी नीलामी में रखा जाएगा और 11.50 प्रतिशत रॉयल्टी काटकर बाकी पैसा किसान को दे दिया जाएगा। इन लोगों को पूर्व में भी हीरा खदान की खुदाई में हीरे मिल चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications