Lok Sabha Chunav: वोटिंग से पहले भगवान हनुमान की शरण में पहुंची भारती, पूरे परिवार के साथ दिया वोट
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव जारी है। घाट से भाजपा प्रत्याशी भारती पारधी ने परिवार के साथ वोटिंग की।
वोटिंग से पहले पूरे परिवार ने भगवान हनुमान के दर्शन किए।मीडिया से मुखातिब होते हुए जीत को लेकर आश्वस्त नजर आई, जनता से ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील की।

इसी क्रम में आज सुबह 9 बजे भाजपा प्रत्यासी भारती पारधी ने साशकीय उत्कृष्ट विद्यालय के मतदान केंद्र क्रमांक 218 में पहुंचकर मतदान किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने सिवनी बालाघाट लोकसभा क्षेत्र में महिला प्रत्यासी पर भरोसा जताया है मैं एक छोटी सी कार्यकर्ता हूँ जिसने लगातार भाजपा के लिए काम किया है।आज आम जन से ज्याद से ज्यादा मतदान करने की अपील की है।
बालाघाट लोकसभा में मतदान के लिए 2322 मतदान केंद्र बनाये गए है, बालाघाट जिले की 6 विधानसभा में टोटल 1675 मतदान केंद्र बनाए गए है। जिसमे 1153 बूथों पर वेबकास्टिंग व 86 मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications