Balaghat News: भालू ने बुजुर्ग की ले ली जान, जंगल में लकड़ी काटने के दौरान आए दिन हो रहा हमला
(Balaghat News) बालाघाट जिले के जंगलों में इन दिनों ग्रामीणों को नक्सलियों से उतना डर नहीं लग रहा, जितनी दहशत भालूओं की हैं। लकड़ी काटने जा रहे ग्रामीणों पर भालू लगातार हमला कर रहे है। एक बुजुर्ग भी इसी घटना का शिकार हुआ और उसकी जान चली गई। यह घटना शाल्हे बीट की बताई जा रही है, जहां परसवाड़ा के एक गांव का बुजुर्ग जलाऊ लकड़ी काटने जंगल गया था। तभी एक भालू ने उस पर हमला कर दिया।

बालघाट जिले के ग्रामीण रहवासी क्षेत्र से लगे जंगलों में मंडरा रहे रहे भालूओं से लोग आतंकित है। कई बार भालू गांव तक पहुंच जाते है और घर के बाहर खेल रहे बच्चों पर खतरा मंडराने लगता है। जंगल में जलाऊ लड़की काटने जा रहे ग्रामीण भी भालूओं के हमले का शिकार हो रहे है। परसवाड़ा के बड़गांव के बैगाटोला गांव का रहने वाला बुधराम लकड़ियां काटने गया था। तभी घनी झाड़ियों में छिपा एक भालू निकल आया। जब तक बुजुर्ग अपने आप को संभाल पाता, तब तक भालू ने उस पर हमला कर दिया। जिससे बुधराम की मौके पर ही मौत हो गई।
देर रात तक बुधराम जब वापस घर नहीं लौटा, तो परिजन चिंतित हुए। उन्होंने बुजुर्ग की खोजबीन शुरू की। इसकी खबर वन अमले और पुलिस को भी दी। काफी मशक्कत के बाद मृतक का शव जंगल में काफी दूर मिला। जो खून से लतपत था। वही बुधराम द्वारा काटी गई, लकड़ियों का ढेर भी पड़ा था। घटना की खबर लगने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची। जहां घटना स्थल के आसपास भालू के पैरों के निशान मिले। मृतक के शरीर पर भी जानवर के पंजों के निशान ही प्रतीत हो रहे है। ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन पहले दो भालू गांव में प्रवेश कर गए थे। जहां सड़क किनारे बैठे एक युवक भी भालू के हमले का शिकार हो हुआ था। बुरी तरह जख्मी हालत में उसे बालाघाट के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन विभाग ने ऐसी स्थितियों को देखते हुए एक टीम लगाईं है, भालूओं को और अंदर जंगल में भगाने का प्रयास।












Click it and Unblock the Notifications