भारत 'हिन्दू राष्ट्र' बनेगा, अब तो विदेशी भी चाहते हैं: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
छतरपुर के बागेश्वरधाम में सामूहिक कन्या विवाह आयोजन में सीएम शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए थे। उनके सामने पं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हम किसी की पार्टी के नहीं हैं। हम बजरंगबली की पार्टी के हैं।


मप्र के छतरपुर जिले के बागेश्वरधाम में आयोजित 121 कन्याओं के विवाह महोत्सव में शामिल होने शिवराज सिंह चौहान पहुंचे थे। इस दौरान पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक बार फिर भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि भारत हिन्दू राष्ट्र बनेगा। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए अब तो विदेशी भी ऐसा देश चाहते हैं जहां पर हम सभी हिन्दुत्व, गर्व और जातिवाद को किनारे रखकर यह कह सकें कि हम हिंदुस्तानी हैं। धीरेंद्र शास्त्री ने यह स्पष्ट करते हुए कहा कि हम सरकार से मांग नहीं करते हैं। अगर कोई हमारी हिन्दू राष्ट्र के अभियान का समर्थन करता है तो हम भी उसका स्वागत करते हैं।
Recommended Video
अब सामाजिक समरसता की बात धार्मिक पीठों से होगी
सीएम के सामने बोले, हम किसी पार्टी के नहीं, हम बजरंगबली की पार्टी के हैं। हम बागेश्वरधाम बालाजी सरकार के सेवक हैं। उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा कि अब धार्मिक पीठों से सामाजिक समरसता की बात होगी। हम सब हिन्दू एक हों, ऐसी भावना लेकर प्रार्थना करें।












Click it and Unblock the Notifications