Bageshwar Dham के धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ महाराष्ट्र बीजेपी मंत्री ने खोला मोर्चा, साईं बाबा पर दिया बयान
बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शिर्डी के साईं बाबा पर दिए बयान के बाद देश के कई हिस्सों में विरोध बढ़ता जा रहा हैं।

Bageshwar Dham Dhirendra Shastri: शिर्डी के साईं बाबा को लेकर अब बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बखेड़ा खड़ा कर दिया हैं। इसके पीछे उनका वह बयान है जिसमें उन्होंने यह टिप्पणी कर दी कि 'साईं संत, फ़कीर हो सकते हैं, लेकिन भगवान नहीं हो सकते हैं'।
मध्य प्रदेश के जबलपुर में बागेश्वर धाम सरकार की हफ़्ते भर चली कथा के बाद प्रबुद्ध जनों से उन्होंने चर्चा की। इस दौरान शिर्डी के साईं बाबा को लेकर एक व्यक्ति के सवाल पर उन्होंने विवादित बयान दे दिया। जिसके बाद शिर्डी समेत देश के कई हिस्सों में विरोध शुरू हो गया हैं। महाराष्ट्र के बीजेपी नेता और राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की हैं। पाटिल बोले कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री आम लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए।

साईं बाबा पर ये की थी टिप्पणी
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक भक्त के सवाल पर कहा था कि गीदड़ की खाल पहनकर कोई शेर नहीं बन जाता। साईं फ़कीर और संत हो सकते हैं, लेकिन भगवान नहीं। आपको बता दें शिर्डी के साईं बाबा को लेकर इससे पहले ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद भी विरोध जता चुके हैं। उन्होंने भी साईं पूजा का विरोध किया था। जिसके बाद देश भर में बहस का बड़ा मुद्दा बना था। अब धीरेंद्र शास्त्री ने अपने इस बयान के साथ शंकराचार्य का जिक्र भी किया। कहा कि शंकराचार्य हिन्दू धर्म के प्रधानमंत्री है, इसलिए हर सनातनी को उनकी बात मानना चाहिए।

पंडित जी ने क्यों नहीं मानी शंकराचार्य की बात?
सोशल मीडिया पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बयान वायरल होने के बाद यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। लोग यह भी कह रहे है कि उत्तरकाशी में भू-धंसाव की घटना के वक्त भी शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने धीरेंद्र शास्त्री के चमत्कारिक दावों को चुनौती दी थी। उन्होंने कहा था कि वह उत्तरकाशी में हो रही भूस्खलन की घटना को रोककर बताए। उस वक्त बात क्यों नहीं मानी?

ओवैसी सांसद ने भी बयान का किया विरोध
महाराष्ट्र औरंगाबाद से ओवैसी सांसद इम्तियाज जलील ने कहा कि करोड़ों साईं भक्तों की भावनाएं आहत करने वाले ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कड़ी क़ानूनी कार्रवाई होना चाहिए। जलील ने कहा कि ऐसे बाबाओं का भविष्य क्या होता हैं, वह सभी को पता हैं। यह देश लगातार देखते आ रहा हैं। किसी तरह चर्चा में बने रहें धीरेंद्र शास्त्री इस तरह के विवादित बयान देते आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications