MP News: घर बैठे बना सकते हैं आयुष्मान कार्ड, कुछ ऐसी है पूरी प्रोसेस
मध्य प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं, जहां आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लगातार लोग अपना आवेदन दे रहे हैं। वहीं अब आयुष्मान कार्ड लोग खुद अपने एंड्रॉयड फोन की मदद से प्राप्त कर सकते हैं, जहां इसके लिए सरकार की ओर से पूरी प्रक्रिया बताई गई है।
आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र व्यक्तियों को आयुष्मान कार्ड जारी किए गए हैं। इसकी सहायता से एक वर्ष की अवधि में 5 लाख रुपए तक के उपचार की सहायता दी जाती है। शासन द्वारा 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसके लिए आधार कार्ड में अंकित जन्मतिथि को आधार माना गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम एस सिसोदिया ने इस संबंध में बताया कि, जिले में 70 साल से अधिक आयु के व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शहरी क्षेत्र के सभी वार्डों, ग्राम पंचायतों तथा सभी अस्पतालों एवं संजीवनी केन्द्रों में सम्पर्क किया जा सकता है। पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, आशा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, एएनएम तथा सीएचओ द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं।
आयुष्मान कार्ड घर बैठे भी बनाने की सुविधा है। इसके लिए बस एन्ड्रायॅड फोन की आवश्यकता होगी। अपने फोन पर आयुष्मान एप डाउनलोड कर लें। इसमें निर्धारित विवरण दर्ज कर दें। आधार कार्ड और समग्र आईडी की जानकारी दर्ज करने के बाद दर्ज किए गए मोबाइल नम्बर पर ओटीपी आएगा। इसे दर्ज करने पर आयुष्मान कार्ड डाउनलोड हो जाएगा। यदि ओटीपी दर्ज करने के बाद किसी तरह का एरर दिखाई देता है तो पुनरू क्लिक करके ओटीपी प्राप्त करें। इसमें पंजीयन होने के बाद आयुष्मान कार्ड जनरेट हो जाएगा। इसे आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।
शासन द्वारा 70 वर्ष या इससे अधिक उम्र के नागरिकों को भी प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) योजना मे शामिल कर योजना का लाभ देने हेतु निर्णय लिया है एवं इनके भी आयुष्मान कार्ड निरन्तर बनाये जा रहे है। 70 वर्ष या इससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक जो को निजी स्वास्थ्य बीमा योजनाओं या कर्मचारी राज्य बीमा योजना अंतर्गत आते है वे भी आयुष्मान भारत योजना के तहत् लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र होंगे।
योजना हेतु पात्रता का निर्धारण आधार कार्ड मे दर्ज आयु के आधार पर किया जायेगा तथा पात्र वरिष्ठ नागरिकों को एक नया विशिष्ट कार्ड जारी किया जायेगा तथा पंजीकरण के लिये आधार कार्ड एवं समग्र आई.डी. ,फेमेली आई.डी. की आवश्यकता होगी। पात्र वरिष्ठ नागरिको को एक नया विशिष्ट कार्ड जारी किया जायेगा। 70 या इससे अधिक आयु वर्ग के नागरिकों से अपील है कि अपने आधार कार्ड एवं समग्र आई.डी. को लेकर आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु नजदीकी स्वास्थ्य संस्थाओं मे संपर्क कर अपना आयुष्मान कार्ड बनवायें।
ये भी पढ़े- MP News: क्या है डिजिटल अरेस्ट स्कैम?, कहीं आप तो नहीं हो रहे शिकार, जानिए












Click it and Unblock the Notifications