धीरेंद्र शास्त्री ऑस्ट्रेलिया में सुना रहे थे कथा, अंबानी ने बाबा को शादी में बुलाने के लिए भेजा विशेष विमान
Anant-Radhika Shubh Aashirwaad Ceremony : अंबानी परिवार में शादी समारोह इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। लगातार भव्य और आकर्षक कार्यक्रमों ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।अनंत अंबानी की शादी में पूरे देश के साधु संतों को बुलाया गया था।
इस शादी में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी शामिल हुए थे। बाबा ऑस्ट्रेलिया से मुंबई सिर्फ अनंत अंबानी की शादी में शामिल होने के लिए आए थे। इसके लिए अनंत अंबानी ने स्पेशल प्लेन भेजा था।

बाबा बागेश्वर पहले निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया में बाबा अपने भक्तों को 17 जुलाई तक हनुमंथ कथा सुनाने वाले थे। वह 13 जुलाई को अंबानी की शादी में शामिल होने के लिए पहुंच गए। बाबा बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री ने बताया, वो ऑस्ट्रेलिया में कथा कर रहे थे। अंबानी परिवार ने उन्हें फंक्शन में बुलाने के लिए स्पेशल विमान भेजा था।
ऑस्ट्रेलिया से आए थे बाबा बागेश्वर धाम
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने के मुताबिक वह ऑस्ट्रेलिया में कथा कर रहे थे। जब उन्हें अनंत अंबानी के आशीर्वाद समारोह का आमंत्रण मिला। उन्होंने पहले तो कहा कि वह आ नहीं पाएंगे क्योंकि वह ऑस्ट्रेलिया में हैं। लेकिन अंबानी परिवार ने उनके लिए स्पेशल प्लेन भेजा।
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने जानकारी दी हमने उनसे कहा बाद में दे देंगे आशीर्वाद, इकट्ठा दे देंगे। लेकिन वो नहीं माने। बोले- गुरुजी आप कथा करो, चील गाड़ी (प्राइवेट जेट) वही मिलेगी
स्पेशल प्लेन से आए मुंबई
धीरेंद्र शास्त्री के मुताबिक हनुमान जी का नाम लेकर अपने 4-5 बच्चों के साथ स्पेशल प्लेन से मुंबई आए। 12 घंटे की यात्रा के बाद मुंबई पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले प्रसाद ग्रहण किया। शाम को सभी संतों के साथ उन्होंने शंकराचार्य जी से आशीर्वाद लिया और अनंत-राधिका को भी आशीर्वाद देकर वहां से चले गए।
अंबानी के शादी में छा गए
इस खास शुभ आशीर्वाद में देश के कई जाने-माने लोग और फिल्मी हस्तियां भी शामिल हुईं। इन सब से इतर बागेश्वर बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का अपना अलग जलवा रहा है। वह पूरे शादी समारोह के दौरान छाए रहे हैं। धीरेंद्र शास्त्रीसे कई बड़ी हस्तियों अपने आशीर्वाद लिया। इसमें फिल्म जगत से लकर बिजनेस जगत तक के लोग हैं। बाबा अमिताभ बच्चन से भी मिलते दिखाई दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनसे आशीर्वाद लेते फोटो वायरल हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications