मध्‍यप्रदेश में सीएम की रेस में शामिल ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कर दिया ये दावा

Madhya Pradesh Election Result 2023: मध्‍यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मिली प्रचंड जीत ने मोदी बिग्रेड को गदगद कर दिया है। मध्‍यप्रदेश के अलावा छत्‍तीसगढ़ जो वर्ष 2000 में विभाजन से पहले मध्‍यप्रदेश का ही हिस्‍सा था वहां पर भाजपा को मिली चमत्‍कारिक जीत ने भाजपाईयों का 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए आत्‍मविश्वास कई गुना बढ़ा दिया।

 Jyotiraditya Scindia

राजस्‍थान, मध्‍यप्रदेश और छत्‍तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में जीत के बाद अब 2024 के चुनावों को लेकर चर्चा शुरू हो चुकी है। वहीं मध्‍यप्रदेश में मुख्‍यमंत्री की रेस में शामिल केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा की जीत के बाद 2024 के आम चुनावों को लेकर बड़ा दावा किया है।

बता दें सोमवार से संसद में शीतकालीन सत्र आरंभ हो चुका है। सत्र में आज जब सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा उनके कैबिनेट में शामिल मंत्री और अन्‍य भाजपा सांसद पहुंचे थे, उनके चेहरे की चमक देखते ही बन रही थी। मीडिया से बात करते हुए पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने भाजपा की जीत और 2024 में होने वाले आम चुनावों को लेकर बात की।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्‍य प्रदेश समेत तीन हिंदी भाषी राज्‍यों में भारतीय जनता पार्टी की इस जीत से गदगद नजर आएद्य। उन्‍होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते एमपी के दिल में मोदी और मोदी के दिल एमपी बसता है ये कहते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की जीत को लेकर भविष्‍यवाणी की।

सिंधिया ने कहा

जहां तक मध्य प्रदेश का सवाल है तो प्रधानमंत्री ने कहा था कि उनके मन में एमपी और एमपी के मन में मोदी है... प्रचंड बहुमत के साथ 2024 में भाजपा की सरकार बनेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+