बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए आम आदमी पार्टी को वोट दें: अरविंद केजरीवाल
मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार का अभियान तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी यहां पूरा दम लगा रही है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यहां रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि आप अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए आम आदमी पार्टी को वोट दीजिए।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश की समस्याएं सिर्फ यहां की नहीं हैं बल्कि देश के किसी भी कोने में चले जाइए, देश की आजादी को 75 साल हो गए हैं, वहां का हाल यही है। भाजपा-कांग्रेस ने अपना घर भरने के अलावा कुछ नहीं किया। अगर ये लोग कुछ करते तो हमे पार्टी बनाने की जरूरत नहीं पड़ती।

राम लीला मैदान में अन्ना आंदोलन हुआ, आजाद भारत का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन हुआ, उस आंदोलन से एक पार्टी निकली, आम आदमी पार्टी। हमारे कट्टर विरोधी भी मानते हैं कि आप कट्टर ईमानदार लोगों की पार्टी है, देशभक्तों की पार्टी है। हम कट जाएंगे, मर जाएंगे, लेकिन अपने वतन के साथ गद्दारी कभी नहीं कर सकते हैं, बेईमानी नहीं कर सकते। जो काम आजादी के 75 साल में नहीं हुए, वो दिल्ली और पंजाब में हो रहे हैं।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में पहले सरकारी स्कूलों में गरीबों के बच्चे जाते थे, आजकल सरकारी स्कूलों में अमीरों के बच्चे जाते हैं। बड़े-बड़े प्राइवेट स्कूलों से नाम कटवाकर लोगों ने अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेजना शुरू कर दिया।
सरकारी स्कूलों में गरीबों के बच्चे पढ़ते थे, रिक्शेवाले, मजदूर का बच्चा पढ़ता था, उसका कोई भविष्य नहीं होता था। रिक्शेवाले का बच्चा रिक्शावाला बनता था, मजदूर का बच्चा मजदूर बनता था। लेकिन आज मजदूर, किसान का बच्चा डॉक्टर बन रहा है, इंजीनियर बन रहा है। मैं कई बच्चों से मिला हूं हमारे सरकारी स्कूलों के बच्चे खड़गपुर आईआईटी में पढ़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications