शहीद कबीर उईके का छिंदवाड़ा में हुआ अंतिम संस्कार, कल CM यादव जा सकते हैं जवान के परिवार से मिलने
Chhindwara News: जम्मू कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए छिंदवाड़ा जिले के सीआरपीएफ जवान कबीर उईके का आज पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में हुआ। उनके अंतिम संस्कार में प्रदेश सरकार की ओर से मंत्री संपतिया उईके शामिल हुए। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री और अन्य वाला अफसर भी शामिल हुए।
कबीर छिंदवाड़ा के ग्राम पुलपुलडोह के रहने वाले थे। शहीद जवान कबीर के अंतिम संस्कार में सैकड़ो लोग शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी शुक्रवार को छिंदवाड़ा सकते हैं। वे यहां पर शहीद के परिजनों से मुलाकात करेंगे। और सरकार की ओर से शहीद के परिजनों को एक करोड रुपए की निधि दिए जाने का ऐलान भी कर सकते है।

सीआरपीएफ जवानों ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद शहीद कबीर को उनके घर के पीछे खेत में दफनाया गया। यहां पर एक स्मारक बनाया जाएगा। शहीद की पार्थिव देह पहले हवाई मार्ग से गुरुवार सुबह नागपुर लाई गई। यहां से सड़क मार्ग से पैतृक गांव पुलपुलडोह (मरजातपुर) ले जाया गया। उनकी अंतिम यात्रा के दर्शन करने के लिए लोग घरों की छतों पर चढ़ गए।

गौरतलब है कि कश्मीर के कठुआ में मंगलवार की रात को आतंकी मुठभेड़ हुई थी, जिसमें कबीर को गोली लग गई थी उन्हें घायल अवस्था में नजदीक के अस्पताल ले जाया गया वहां पर इलाज के दौरान बुधवार की सुबह में शहीद हो गए शाहिद कबीर साल 2011 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे और वर्तमान में भी जम्मू कश्मीर में पदस्थ थे।

कबीर के दो भाई और दो बहनें हैं। साल 2011 में कबीर देश सेवा के लिए सीआरपीएफ में गए थे। कबीर का विवाह साल 2020 में ममता जी से हुआ है। पीजी कॉलेज से उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले कबीर की प्रारंभिक शिक्षा गांव से हुई थी। शहीद कबीर का पार्थिव शरीर कल गांव लाया जाएगा।
सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल कबीर का अंतिम संस्कार गुरुवार को पैतृक गांव पुलपुलडोह में होगा। शव विशेष वाहन से नागपुर से गांव लाया जाएगा। मां ने बताया कि 8 दिन पहले ही 20 दिन की छुट्टी के बाद वे ड्यूटी पर लौटे थे। उनकी पोस्टिंग भोपाल में होने वाली थी।

कबीर की आय पर आश्रित रहता था पूरा परिवार
शहीद हुए कबीर चार भाई - बहन में सबसे बड़े थे। उनसे छोटे भाई खेती करते हैं। अभी उनकी शादी नहीं हुई है। मुख्य रूप से कबीर की सैलरी पर पूरा परिवार आश्रित रहता था। परिवार के पास करीब 6 एकड़ खेती है। जवान की शहादत की खबर सुनकर परिवार में शोक की लहर छाई। छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू और महापौर विक्रम अहाके शहीद के घर पहुंचे। परिवार को सहानुभूति और समर्थन के लिए संबोधित किया।
पूर्व सांसद नकुलनाथ ने जताया शोक
जम्मू-कश्मीर में पिछले 48 घंटों में 3 आतंकी हमले सामने आए हैं। पहला हमला रविवार को जम्मू संभाग रियासी जिले में हुआ था, जहां आतंकवादियों ने एक बस पर हमला किया था। मंगलवार को कठुआ जिले में आतंकियों ने सीआरपीएफ पर हमला किया था, जिसमें एक ग्रामीण भी घायल हो गया था। क्रॉस फायरिंग में एक आतंकी की मौत हो गई और दूसरे की तलाश जारी है। छिंदवाड़ा से पूर्व सांसद नकुलनाथ ने शोक व्यक्त करते हुए एक ट्वीट किया, 'देशसेवा में आपके द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान का देश सदैव ऋणी रहेगा। समस्त छिंदवाड़ा वासियों को आप पर गर्व है।'












Click it and Unblock the Notifications