वायु सेना में नौकरी का सपना होगा साकार, इस दिन से शुरू हो रही भर्ती, ऐसे करें आवेदन

खरगोन में कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के मार्गदर्शन में अग्निपथ योजना के तहत वायु सेना में युवाओं की भर्ती के लिए 29 जून को शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय महेश्वर में दो सत्रों में पब्लिसिटी ड्राइव का आयोजन किया जाएगा।

प्रथम सत्र में प्रातः 11 बजे से 12 बजे तक स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए एवं द्वितीय सत्र दोपहर 12 बजे से 01 बजे तक आईटीआई, डिप्लोमा, महाविद्यालयीन एवं अन्य छात्र-छात्रओं के लिए पब्लिसिटी ड्राइव का आयोजन होगा।

Khargone

जिला रोजगार अधिकारी प्रीतिबाला सस्ते ने बताया कि, पब्लिसिटी ड्राइव में कक्षा 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं जिनकी आयु 17 वर्ष 06 माह से 21 वर्ष तक की हो वे सम्मिलित हो सकते है। पब्लिसिटी ड्राइव में युवाओं को वायु सेना में भर्ती की प्रक्रिया सहित भर्ती संबंधी अन्य जानकारियां प्रदान की जाएगी।

भर्ती के लिए 8 जुलाई से आवेदन

भारतीय वायु सेना द्वारा अग्निपथ योजना के तहत अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवारों के चयन के लिए 02/2025 की परीक्षा का आयोजन 18 अक्टूबर 2024 से किया जा रहा है। ऐसे युवा जो 10वी, 12वी, इंजीनियरिंग डिप्लोमा, वोकेशनल कोर्स या इनके समकक्ष शैक्षणिक योग्यताधारी जिनका जन्म 03 जुलाई 2004 से 03 जनवरी 2008 के मध्य हुआ है। वे 08 जुलाई से 28 जुलाई 2024 तक ऑनलाईन आवेदन https://agnipathvayu.cdac.in इस वेबसाईट पर के माध्यम से कर सकते हैं।

रोजगार मेले में 160 युवाओं को मिली नौकरी

कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के मार्गदर्शन में बेरोजगार एवं शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी दिलाने के लिए रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला रोजगार कार्यालय द्वारा 26 जून को जिले के बेरोजगार एवं शिक्षित युवाओं को रोजगार से जोड़ने और उन्हें रोजगार मुहैया कराने के लिए जिला रोजगार कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

जिला रोजगार अधिकारी प्रीतिबाला सस्ते ने बताया कि, रोजगार मेले में झील फैशन विअर प्रालि बदनावर जिला घार, एचडीएफसी लाईफ इंश्योरेंस खरगोन, नवभारत फर्टिलाईजर्स प्रालि खरगोन एवं भारतीय जीवन बीमा निगम खरगोन सहित अन्य कम्पनियां युवाओं का चयन करने के लिए सम्मिलित हुई। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में जिले के 160 युवाओं को कम्पनियों द्वारा प्रारम्भिक स्तर पर चयन किया गया है। रोजगार मेले में कंपनियों द्वारा युवक-युवतियों की भर्ती साक्षात्कार और दस्तावेजों का मूल्यांकन करके की गई है।

ये भी पढ़े- MP में युवाओं को मिलेगा रोजगार, इस दिन होगा नौकरी का सपना साकार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+