MP में युवाओं को मिलेगा रोजगार, इस दिन होगा नौकरी का सपना साकार
इंदौर में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय इन्दौर द्वारा 28 जून 2024 शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 03 बजे तक आयोजित किया गया है। यह मेला जिला रोजगार कार्यालय व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के पास, 10 पोलोग्राउन्ड इन्दौर में आयोजित होगा, रोजगार मेले की तैयारी पूरी कर ली गई है।
MP में इन दिनों युवाओं के लिए रोजगार के कई नए अवसर खुल रहे हैं, जहां सरकारी नौकरी के साथ-साथ अब प्राइवेट क्षेत्र में भी युवाओं को रोजगार मिल रहा है। इंदौर में भी अलग-अलग मल्टीनेशनल कंपनियों में युवाओं को रोजगार के सुनहरे अवसर मिल रहे हैं, जहां मल्टीनेशनल कंपनियों की ओर से अब युवाओं की भर्ती शुरू कर दी गई है।

उप संचालक रोजगार पी.एस. मण्डलोई ने बताया कि, इस रोजगार मेले में कई प्रतिष्ठित कम्पनियों जैसे सोलर माईन्सय, इको इंटरप्रायसेस, झील फैशन वेयर, चाटपुचका फुड्स, जस्टडॉयल, चैनल प्ले, जॉना स्माल फायनेन्स, बी-ऐबल, मेनपॉवर सर्विसेज (एसजीएस) आदि द्वारा लगभग 500 से अधिक विभिन्न पदों पर भर्ती की जायेगी। इनमें मुख्य रूप से समन्वयक, सैफ, मोबालाईजर, सेल्स एक्जिकिटीव, टेलीकॉलर, कम्प्यूटर ऑपरेटर, टेक्नीशियन, सैल्स, सुरक्षा गार्ड, हैल्पर आदि पद शामिल है।
रोजगार मेले में कम्पनियों के प्रतिनिधि आवेदकों के साक्षात्कार लेकर प्रारम्भिक रूप से चयन करेंगे। उक्त रोजगार मेले में 18 से 40 वर्ष के आवेदक जो की अनपढ़ से लेकर स्नातकोत्तर किसी भी विषय में है, शामिल हो सकते हैं। किसी भी विषय में उर्तीण आवेदक एवं तकनीकी योग्यता के आवेदक भी उक्त पदों हेतु रोजगार मेले में भाग लेकर योग्यता अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
रोजगार मेले में सम्मिलित होने वाले आवेदकों को अपनी सभी शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों के साथ बायोडेटा की प्रतियाँ एवं अन्य प्रमाण पत्र जैसे- आधार कार्ड आदि के प्रमाणपत्रों की फोटो प्रतियों भी आवश्यक रूप से साथ लाना होगी।
ये भी पढ़े- MP News: रोजगार के खुले रास्ते, यहां युवाओं को मिलेगी मनपसंद नौकरी
-
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
Bhopal Accident: भोपाल में देर रात क्या हुआ? बैरसिया रोड पर भीषण टक्कर में 3 युवकों की मौत, जानिए पूरा हादसा -
Petrol Panic in Bhopal: क्या सच में खत्म हो रहा पेट्रोल-डीजल? भोपाल में लगी लंबी कतारें—जानिए हकीकत क्या है -
MP Board 5th-8th Result 2026: आपका रिजल्ट कैसा रहा? 95% तक पासिंग, QR कोड से तुरंत चेक करें पूरा रिजल्ट -
MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड -
शिवपुरी में बना देश का सबसे बड़ा मेडिकल कैंप! क्या आपको मिला फायदा? ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज -
क्या हाईवे पर हर बार देना पड़ता है ‘एंट्री चार्ज’? जबलपुर में RTO रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला -
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव?












Click it and Unblock the Notifications