MP में एंटी इंकबेंसी ध्वस्त! केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का दावा, पूर्ण बहुमत की बनेगी सरकार
MP News: भाजपा के कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का विधानसभा चुनाव के दौरान कद बढ़ सकता हैं और उन्हें बड़ी जिम्मेदारी जा सकती हैं। पीएम मोदी के भोपाल दौरे पर बीजेपी की ओर से जारी विज्ञापन में भी उन्हें जगह मिली। वह भोपाल भी पहुंचे और उन्होंने एक न्यूज़ एजेंसी से बातचीत के दौरान पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का दावा किया।
उनका कहना है कि मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम शिवराज सिंह चौहान का जादू चल रहा है। जन आशीर्वाद यात्रा में प्रदेश की जनता का जिस तरह से आशीर्वाद मिला है, उससे मैं अभिभूत हूॅ और दावे से कह सकता हॅू कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा 140 से ज्यादा सीटें हासिल करेंगी।
प्रदेश में फिर बहुमत से सरकार बनाने का दावा करने वाले मंत्री प्रहलाद पटेल बोले कि एंटी इंकबेंसी (सत्ता विरोधी लहर) के सवाल पर कहा कि कांग्रेस के अहंकारी नेता आत्ममुग्धता में ऐसा प्रचारित कर रहे हैं। जहां तक एंटी इंकबेंसी की बात है, तो विकास के माडल के सामने एंटी इंकबेंसी के मापदंड ध्वस्त हो चुके हैं। पीएम मोदी और सीएम शिवराज सरकार के कामकाज ने इस बातों को गलत साबित किया है।

पटेल ने कहा कि भाजपा एक अलग तरह की कैडरबेस और अनुशासन से चलने वाली पार्टी है। जिसमें कार्यकर्ता देवतुल्य और संगठन सर्वोपरि होता है। जो नित नए प्रयोग में भरोसा करती है। इसके साथ जो लक्ष्य तय करती है, उसको हर संभव पूरा करने की कोशिश करती है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास की बदौलत ही भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने का दावा करती है। जहां तक कांग्रेस की बात तो, वह व्यक्तिवादी संगठन है। कांग्रेस में परिवारवाद हाबी है। कांग्रेस में सामूहिक नेतृत्व गायब है। पटेल ने भाजपा की दूसरी प्रत्याशी सूची कब आ रही है? के सवाल पर कहा कि भाजपा अपने एजेंडे के साथ चलती है। हमारी तैयारी पूरी है। दूसरी सूची भी जल्द आएगी। थोड़ा इंतजार कीजिए? सनातन धर्म के अपमान के सवाल पर कहते हैं कि जनता कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन इंडिया के चरित्र को अच्छी तरह से समझ चुकी है। जनता विधानसभा चुनाव में सनातन धर्म के अपमान का कांग्रेस से बदला लेगी।












Click it and Unblock the Notifications