KBC 13 : मध्य प्रदेश से पहली बार आदिवासी अंचल का अंशु पहुंचा केबीसी में, पूरे परिवार की भर आई आंखें
झाबुआ, 10 सितम्बर। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के अंशु रविदास का कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के लिए चयन हुआ है। प्रदेश में संभवतया यह पहली होगा जब पहली बार कोई आदिवासी अंचल से KBC 13 की हॉट सीट पर नजर आएगा।

बता दें कि अंशु रविदास को केबीसी-13 से बुलावा आने के बाद से परिवार में खुशी का माहौल है। अंशु के माता-पिता और बड़ी बहन बेहद खुश नजर आ रहे। इंदौर से अपने पिता राजू रविदास के साथ मुम्बई के लिए रवाना होने वाले अंशु की माँ को उम्मीद है कि वो बड़ा कुछ जीतकर आएगा। अंशु की बहन पूजा के अनुसार अभी पूरे घर खर्च के लिए अकेले पिता ही मेहनत करते है अब भाई से उम्मीदे है।
उत्साह के मुम्बई जाने के लिए अटैजी मे कपड़े जमा रहे अंशु इस उपलब्धि को लेकर बहुत खुश नजर आ रहे है। अंशु के पिता मकानो मे कलर और पुट्टी का काम कर घर चलाते हैं। अब बेटे के केबीसी में बुलावे पर वो भी उसके साथ जा रहे हैं। बोल रहे कि मुझे खुशी है कि मेरे बेटे का चयन हुआ है और वो हॉट सीटकर पर जाकर बड़ा इनाम जीते यही कामना है।












Click it and Unblock the Notifications