CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, बागेश्वर धाम में अक्षय तृतीया पर गरीब कन्याओं के कराए जाएंगे विवाह

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित गढ़ा गांव के बागेश्वर धाम में आयोजित 5वें बुंदेलखंड महाकुंभ में शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा शामिल हुए। 151 जोड़ों ने नवजीवन की शुरुआत की जिसके दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सबसे पहले बालाजी हनुमान के दर्शन किए और शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की।

इस मौके पर उन्होंने मंच से अपने संबोधन में कहा कि "बागेश्वर धाम में अक्षय तृतीया पर गरीब कन्याओं के विवाह कराए जाएंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार उठाएगी।" उन्होंने आगे कहा, "45 हजार करोड़ केन बेतवा लिंक परियोजना का कार्य जल्द ही पूरा किया जाएगा। हम अप्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के खेतों का सर्वे करवा रहे हैं और उनकी भरपाई सरकार करेगी।"

announcement by Mohan Yadav marriages of poor girls will done on Akshaya Tritiya in Bageshwar Dham

उन्होंने मंदिरों के विकास को लेकर कहा, "गृहमंत्री जी को पत्र लिख रहा हूं कि हम सारे मंदिरों में पूजा कर सकें तो बहुत अच्छा रहेगा। कुछ में अभी पुरातत्व की दृष्टि से ऐसा नहीं हो रहा था।"

उन्होंने कन्या विवाह महोत्सव को लेकर कहा, "इस तरह की आयोजन में सरकार भी मदद करती है। बागेश्वर धाम और महाराज जी अगर आयोजन करना चाहेंगे, हम उनके साथ हैं।"

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पहले खजुराहो पहुंचकर मतंगेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन किए और फिर हेलीकॉप्टर से बागेश्वर धाम पहुंचे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी धाम पर पहुंचे थे। कार्यक्रम स्थल से डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित हेलीपेड पर प्रशासन के द्वारा चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+