पोस्ट ऑफिस एजेंट की बेटी अंकिता पाटकर ने MPPSC में किया टॉप, जानिए कैसे की सरकारी कोचिंग से तैयारी
MPPSC Raisen News: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले की बेटी अंकिता पाटकर ने प्रदेश की सबसे बड़ी परीक्षा एमपीपीएससी में टॉप किया है। अंकित ने PSC-2021 की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। है। अंकित ने अपनी सफलता का श्री माता-पिता और टीचर को दिया है।
बता दे गुरुवार को राज्य सेवा परीक्षा 2021 का राज्य लोक सेवा आयोग ने फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया। इसमें रायसेन की अंकिता पाटकर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंकित ने 1575 में से 942 अंक प्राप्त किए। यह अंकिता का तीसरा अटेम्प्ट था।

अंकिता पाटकर ने बताया कि वह मध्य प्रदेश के रायसेन में निवास करती हैं और उनके पिता दौलतराम पाटकर पोस्ट ऑफिस एजेंट हैं। मां चंद्रकला पाटकर हाल ही में सहायक शिक्षिका के पद से सेवानिवृत्त हुई हैं। उनके पांच भाई-बहन हैं, जो सभी सरकारी नौकरी में हैं। सबसे छोटे भाई की पीएससी की तैयारी चल रही है।
करियर ब्राइट कॉन्वेंट स्कूल से की पढ़ाई
अंकिता की प्राथमिक शिक्षा रायसेन के करियर ब्राइट कॉन्वेंट स्कूल से हुई। उसके बाद उन्होंने नवोदय विद्यालय बाड़ी का परीक्षा दिया। इस कारण, उन्हें उनकी बड़ी बहन सुमन पटवा ने तैयारी में मदद और गाइडेंस प्रदान की। अंकिता ने इस परीक्षा को सफलतापूर्वक पास किया। नवोदय विद्यालय में उनकी शिक्षा उत्तम रही।

नवोदय विद्यालय से बेसिक्स किया मजबूत
नवोदय विद्यालय से अंकिता की बेसिक्स बहुत मजबूत हुईं। हर विषय में उनका अच्छा कंसेप्ट विकसित हुआ। इसके बाद, उन्होंने भोपाल के इंस्टीट्यूट फॉर एक्सीलेंस हायर एजुकेशन (आईईएचई) से मैथमेटिक्स ऑनर्स और फिजिक्स में स्नातक की। वहां से भी उन्हें काफी सहायता मिली। कॉलेज में नियमित कक्षाएं होतीं थीं, लैब में प्रयोग होते थे और उन्हें इससे और अधिक ज्ञान प्राप्त हुआ। साथ ही, उन्हें को-करिकुलर गतिविधियों से भी परिचय मिला।
पीपल गर्ल एसोसिएशन स्कीम से की सरकारी कोचिंग
ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद, मुझे पता चला कि पीपल गर्ल एसोसिएशन स्कीम के तहत ओबीसी बच्चों को फ्री ऑफ कॉस्ट सिविल सर्विसेज की तैयारी करवाई जा रही थी। मैंने इस स्कीम में शामिल होकर एग्जाम की तैयारी की। उस स्थान पर, सीके शर्मा सर और सीएम सर ने मुझे पढ़ाया। 2019 में, मैंने प्रीलिम्स और मेन्स क्लियर किया, पर मेरा रिजल्ट 13% में ओबीसी होने के कारण नहीं आया। 2020 में फिर से प्रयास किया, पर प्रीलिम्स क्लियर नहीं हुआ।

इसके बाद, 2021 में दूसरी कोचिंग की शुरुआत की। टेस्ट सीरीज में शामिल होकर, मेन्स का सामग्री प्राप्त की। उस स्थान पर, मैंने उनके नोट्स से भी तैयारी की। इस बार, मेरा रिजल्ट सकारात्मक रहा। पिछले साल, मुझे वर्ग तीन प्राइमरी शिक्षक के पद के लिए चयनित किया गया था। साथ ही, मैंने व्यापमं, पटवारी ग्रुप-4 का एग्जाम भी सफलतापूर्वक पास किया था। उसमें, मुझे सहायक विकास विस्तार अधिकारी के पद पर चयनित किया गया और मैंने मार्च में ही ड्यूटी शुरू की।
मेरे परिवार और भाई-बहन ने मुझे इस समय में बहुत साथ दिया। जहाँ भी मैंने काम किया, उनका पूरा समर्थन मिला। सभी मेरे शिक्षकों ने भी मुझे हमेशा मार्गदर्शन और सहायता प्रदान की। 2019-2020 में, जब मेरे एग्जाम नहीं हुए, तो मैं डिमोटिवेट हो गई थी। परिवार और शिक्षकों का दिया हुआ आत्मिक समर्थन ने मुझे पुनः उत्साहित किया। सभी ने मुझे यहां तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया और मैं हमेशा सोचती रही, "मुझमें यह क्षमता है, मैं सफल हो सकती हूं।"
इंटरव्यू कैसा था
अंकिता ने बताया कि चंद्र शेखर सर के बोर्ड ने मेरा इंटरव्यू किया था, जो लगभग 15 मिनट चला। एक दिलचस्प सवाल उन्होंने पूछा था कि मैथ्स कैसे संगीत होती है। मेरे उत्तर से वे प्रसन्न थे। उन्होंने 15 से 20 सवाल पूछे। मैंने मैथ्स से एमएससी किया है, इसलिए ज्यादातर सवाल उसी विषय से थे। कुछ संख्यात्मक सवालों के जवाब देने पर मुझे सामना करना पड़ा। करेंट अफेयर्स में, मुझसे पूछा गया कि वर्तमान में भारत ने डिफेंस सेक्टर में क्या उपलब्धियां हासिल की हैं।
मैंने ब्रह्मोस मिसाइल के उपलब्धियों का उल्लेख किया कि हमने इसे फिलीपींस को निर्यात किया है। मैं एनसीसी में रहती हूं, इसलिए उन्होंने उससे जुड़े सवाल किए। मैंने स्काउट गाइड में राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है, इस पर उन्होंने पूछा- "इसके और क्या स्तर होते हैं?" स्काउट गाइड का गाना, रेंजर रोवर, और बनी के बारे में भी पूछा गया। मैंने स्काउट गाइड के समय अच्छे से तैयारी की थी, इसलिए मैंने सभी सवालों के जवाब आसानी से दिए।
एक सवाल उन्होंने मेरे विकास विस्तार अधिकारी से जुड़ा भी पूछा था। "आपका डेवलपमेंट मॉडल क्या है?" मैंने उन्हें बताया कि हम प्लान तैयार करते हैं, शासन की योजनाओं को नए-नए तरीकों से लागू करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने पॉलिटिकल सवाल भी किए। "नो कॉन्फिडेंस मोशन क्या होता है? यह कहां पारित होता है? कौन इसे लेकर आता है? वित्त विधेयक और मनी बिल में डिफरेंस क्या है?" मैंने उन्हें ऑर्टिकल के साथ डिफरेंस बता दिया।












Click it and Unblock the Notifications