उफ ! अब लाशें भी नहीं संभाली जा रही, विदिशा में चलती एम्बुलेंस से सड़क पर गिरा Covid-19 पॉजीटिव का शव
विदिशा, 24 अप्रैल। कोरोना वायरस की दूसरी लहर मध्य प्रदेश समेत देशभर में कहर बरपा रही है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, दूसरे सबसे बड़े शहर इंदौर समेत कई जगहों पर कोरोना बेकाबू हो चुका है। शुक्रवार को मध्य प्रदेश के विदिशा से एक चौंका देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें चलती गाड़ी से शव नीचे गिर गया। राह चलते कुछ लोगों ने डेड बॉडी नीचे गिरते देखी तो ड्राइवर को आवाजें लगाकर रोका। तब कहीं शव को फिर वाहन में रखा जा सका।

जानकारी के मुताबिक विदिशा के इस शव वाहन में एक बार में सिर्फ दो ही शव रखे जा सकते हैं, लेकिन इसमें तीन डेड बॉडी रखी गई थी। सभी शव स्ट्रेचर पर थे। गाड़ी चली तो रफ्तार की वजह स्ट्रेचर गेट से टकराए और गेट खुल गया। डोर और शव सड़क पर जा गिरे। यह वाहन मध्यप्रदेश रक्त सहायता समिति का था, जो विदिशा मेडिकल कॉलेज से अटैच है और काफी पुराना हो चुका है।
मीडिया से बातचीत में विदिशा मेडिकल कॉलेज के डीन सुनील नंदेश्वर ने बताया कि यह घटना सुबह उस वक्त हुई अस्पताल के कर्मचारी मृतक का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। एम्बुलेंस पुरानी थी और एक एनजीओ द्वारा दान की गई थी। उसका दरवाजा टूट गया, जिससे स्थिति गंभीर हो गई।












Click it and Unblock the Notifications