MP Weather: गरज के साथ बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, एमपी के इन इलाकों को गर्मी से मिलेगी राहत
MP Weather Update: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मध्य प्रदेश के 9 लोकसभा सीट के लिए मतदान हो रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में इस भीषण गर्मी का दौर जारी है, तो वहीं आज प्रदेश के कई जिलों में पारा 43 डिग्री के पार दर्ज किया गया है।
मध्य प्रदेश के कई जिलों में पारा 43 डिग्री के पार दर्ज किया गया है। आलम यह है कि लोग दोपहर में घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं।आज राजधानी भोपाल, भिंड, मुरैना, राजगढ़, गुना, बैतूल, ग्वालियर और सागर में तापमान में भारी बढ़ोत्तरी देखी गई है, तो वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने भी बारिश को लेकर नया अपडेट दिया है।

मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी मध्य प्रदेश में 08 मई, 2024 को अलग-अलग स्थानों पर उष्ण लहर की उम्मीद है। इसके साथ ही यहां तूफान और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश जारी रहने की संभावना जताई गई है।
क्या है मौसम विभाग का नया अलर्ट?
मध्य प्रदेश में एक तरफ जहां भीषण गर्मी देखने को मिल रही है तो वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के कई जिलों में बादलों ने डेरा जमाया हुआ है। मौसम विभाग की माने तो अगले चार दिन तक आंधी के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक आंधी तूफान के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं, तो वहीं कई जिलों के हीट वेव यानि कि लू का अलर्ट भी जारी किया गया है। यही कारण है कि मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के पूर्व हिस्से में आंधी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो अगले 4 दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
कैसे रहेंगे अगले 24 घंटे?
मौसम विभाग की माने तो अगले 24 तक रतलाम, उज्जैन, झाबुआ, धार, मंदसौर, नीमच, बड़वानी, खरगोन, खंडवा में हीट वेव का असर रहेगा। वहीं, मंडला, डिंडोरी, उमरिया, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।












Click it and Unblock the Notifications