MP Chunav में Helicopter देखने ऐसी जिद कि 120 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया शख्स, हाथ में थामे था झंडा, फिर हुआ ये
Amazing craze to see helicopter: एमपी इलेक्शन में चुनाव प्रत्याशी और नेताओं के जहां अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं, तो वहीं चुनावी जलसे के बीच कुछ मजेदार किस्से भी सामने आ रहे हैं। मध्य प्रदेश के दमोह पथरिया में भी एक ऐसी तस्वीर सामने आई। जहां एक शख्स नेताओं को नहीं, बल्कि हेलीकॉप्टर देखने सवा सौ फीट ऊंचाई में पेड़ पर चढ़ गया।
जैसे ही लोगों की नजर इस शख्स पर पड़ी तो फ़ौरन पुलिस प्रशासन को खबर दी गई। जिद्दी शख्स ने जब तक मनभरकर हेलीकाप्टर देख नहीं लिया, तब तक वह पेड़ से नहीं उतरने तैयार नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा हैं। यूजर्स भी तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
दरअसल दमोह जिले की पथरिया विधानसभा के बटियागढ़ में सीएम शिवराज सिंह चौहान की सभा की थी। बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में शिवराज हेलीकाप्टर से यहां पहुंचते थे। खेल परिसर में बनाए गए अस्थाई हेलीपैड के नजदीक ही यह घटना हुई।

नेताओं की टोली सीएम शिवराज के रिसीव करने व्यस्त थी, उसी दौरान एक युवक पार्टी का झंडा लेकर वहां ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया। जैसे ही हेलीकॉप्टर लैंड हुआ, उसे देखने की सनक रखने वाला युवक जोर-जोर से तालियां बजाने लगा और चिल्लाने लगा। तभी कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ी।
बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों की मदद से उस शख्स को सुरक्षित पेड़ से उतारा। जब पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और पूछताछ की तो उसने बताया कि वह सीएम और नेताओं को नहीं, बल्कि हेलीकाप्टर देखने आया था। तब तक एक व्यक्ति उसकी हरकतों का वीडियो भीं बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह घटना किसी वीआईपी सुरक्षा में बड़ी चूक भी मानी जा रही हैं। अधिकारी फिलहाल इस मामले में ज्यादा कुछ बोलने तैयार नहीं हैं। युवक की पहचान की जा रही हैं। पता चला है कि आरोपी युवक बटियागढ़ के एक गांव का ही रहने वाले हैं।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications