VIDEO: शराबी लड़कियों ने थाने में पुलिसवालों को दीं गंदी-गंदी गालियां

रायपुर। शराब के नशे में धुत 2 युवतियों ने मंगलवार को शहर के एक चौराहे पर खड़े होकर जमकर हंगामा मचाया। जब पुलिस उन्हें पकड़कर थाने लाई, तो लड़कियों ने थाने में भी हंगामा मचाया औप पुलिस वालों को जमकर गालियां दी। लड़कियां शराब के नशे में इस कदर चूर थीं कि पुलिस को अपना नाम और घर का पता भी सही ढंग से नहीं बता पा रही थीं।

girl

पुलिस के मुताबिक आमापारा स्थित एक बार से 20-22 वर्ष की दो लड़कियां शराब के नशे में चूर होकर निकलीं। उस बार से शराब पीकर निकल एक अन्य युवक से लड़कियों ने घर छोड़ने के लिए कहा। तीनों कोतवाली के पास फत्तेशाह मार्केट के पास डिवाइडर से टकरा कर गिर गए। इसके बाद तीनों ने सड़क पर हंगामा मचाना शुरू कर दिया।

हादसे के बाद पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी ने उन्हें दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन युवतियां नशे में इतनी धुत थीं कि वे उल्टा पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज करने लगी। पुलिस उन्हें कोतवाली थाने ले आई, जहां उन्होंने जमकर हंगामा किया।

थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों को एक लड़की अश्लील गालियां देते हुए देख लेने तक की धमकी देने लगी और थाने के अंदर ही उल्टी कर दी। इसके बाद पुलिस ने युवतियों पर ड्रिंक एंड ड्राइव का मामला दर्ज करते हुए उन्हें परिजनों के हवाले कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+