Bhopal News: जानिए अक्षय तृतीया क्यों है खास, भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव पर निकलेगी कलश यात्रा

Akshay tritiya News: वैशाख अक्षय तृतीया पर 10 मई को शहर के मंदिरों और अन्य स्थानों पर भगवान परशुराम का प्रकट उत्सव मनाया जाएगा। परशुराम को भगवान विष्णु का छठा अवतार माना जाता है। ब्राह्मण समाज लालघाटी स्थित गुफा मंदिर में प्राकटय दिवस मनाएगा।

पंडित राकेश चतुर्वेदी, रामबाबू शर्मा ने बताया कि इस मौके पर श्री महंत रामप्रवेश दास महाराज व पंडित विष्णु राजौरिया महाराज के सानिध्य में लालघाटी दुर्गा मंदिर से सुबह 7 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें 1100 महिलाएं सिर पर कलश रखकर चलेगी।

Akshaya Tritiya is special the journey will take place on the occasion of appearance of Parashuram

ये यात्रा गुफा मंदिर पहुंचेगी। मंदिर के महंत श्री के सानिध्य में ब्राह्मणों द्वारा मंदिर में विराजे भगवान परशुराम जी का अभिषेक पूजन अर्चन किया जाएगा। इसके बाद 1100 दीपों से महारथी होगी।

क्यों खास होती है अक्षय तृतीया

अक्षय तृतीया को वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों ही अपनी उच्च राशि में स्थित होते हैं, जिससे यह एक अत्यंत शुभ ग्रहण माना जाता है। इस दिन किए गए कार्यों का फल अक्षय होता है, अर्थात अनन्त और अपार होता है।

अक्षय तृतीया पर विशेष रूप से सोने की खरीदारी को शुभ माना जाता है। इस दिन किए गए सोने के व्यापार से धन की प्राप्ति में वृद्धि होती है और दान के पुण्य में भी अत्यधिक लाभ होता है।

Akshaya Tritiya is special the journey will take place on the occasion of appearance of Parashuram

इस साल, अक्षय तृतीया का त्योहार शुक्रवार, 10 मई को मनाया जाएगा। इस दिन को इतना शुभ माना जाता है क्योंकि इस दिन सूर्य और चंद्रमा की सम्मिलित कृपा से किए गए कार्यों का अधिक पुण्य मिलता है और जीवन में संपत्ति और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

रामलीला, जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए गणेश पूजा- ध्वजारोहण

राजधानी भोपाल से लगे अचारपुरा में जयेष्ठ माह में जगन्नाथ रथ यात्रा निकाले जाने की 74 साल पुरानी परंपरा है। इस बार यह यात्रा 25 में को निकल जाएगी। इससे पहले 13 में से यहां रामलीला शुरू होगी। जिसका समापन भी रथ यात्रा के दिन रावण दहन बार राम के राज्याभिषेक तिलक के साथ होगा। इस मौके पर यहां पशु मेला भी लगाया जाएगा। इन सब आयोजनों की सफलता के लिए बुधवार को भगवान गणेश व अन्य देवों की पूजन के साथ ध्वजारोहण किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+