MP News: इन शहरों में शुरू होने जा रही अग्निवीर भर्ती, युवा ऐसे कराएं पंजीयन

मध्य प्रदेश में एक बार फिर अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीयन शुरू होने जा रहा है, जहां अग्निवीर भर्ती के लिए होने वाले इस ऑनलाइन पंजीयन की तैयारी शुरू हो चुकी है। लंबे वक्त के बाद अग्निवीर भारती के लिए शुरू होने जा रहे इस पंजीयन को लेकर युवाओं में अच्छा खासा उत्साह देखने मिल रहा है।

भोपाल, बैतूल, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम्, हरदा, राजगढ़, रायसेन, सिहोर, विदिशा, गुना, अशोकनगर, पन्ना, दमोह, नरसिंहपुर, और पान्ढूर्ना के उम्मीद्वारों के लिये सेना में भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। सेना भर्ती कार्यालय भोपाल से प्राप्त जानकारी अनुसार सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 12 मार्च से 10 अप्रैल 2025 तक जारी रहेगी।

Indore

इच्छुक व्यक्ति अपना आवेदन अग्निवीर (पुरुष) की जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेड्समेन आठवी पास, ट्रेड्समेन दसवी पास, अग्निवीर महिला सेना पुलिस, नरर्सिंग असिस्टेंट, नरर्सिंग असिस्टेंट वेट, सिपाही फार्मा, हवालदार एजुकेशन, धर्मगुरु, केटरिंग जेसीओ तथा हवलदार सर्वेयर आटोमेटेड कार्टोग्राफर के पदों के लिए ऑनलाइन जमा करा सकते है। ऑनलाइन परीक्षा जून माह में होने की संभावना है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार सेना भर्ती कार्यालय नारियल खेड़ा भोपाल में उपस्थित होकर अथवा दूरभाष नंबर 0755-2540954 या 9039018588 पर संपर्क कर सकते हैं।

झाबुआ जिला प्रशासन की अभिनव पहल

झाबुआ जिले में कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के निर्देशन में बालिकाओं को पुलिस भर्ती के लिए प्रशिक्षित करने के संबंध में प्रोजेक्ट झाबुआ की उड़ान प्रारंभ ‍किया गया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का पहला बैच हाल ही में सम्पन्न हुआ है। इसमें 100 बालिकाओं का चयन कर उन्हें नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया गया। उनको फिजिकल ट्रेनिंग भी दी गई।
प्रोजेक्ट झाबुआ की उड़ान के तहत पुलिस भर्ती के लिए बालिकाओं को निःशुल्क कोचिंग एवं फिजिकल ट्रेनिंग देने के लिए 04 दिसम्बर 2024 से तीन माह का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया था। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 04 मार्च को पूर्ण हुआ।

बताया गया कि, 260 से अधिक बालिकाओं द्वारा आवेदन किये गये थे, जिनमें से निर्धारित शारीरिक दक्षता मापन कर 100 बालिकाओं का चयन कर कोचिंग के साथ ही फिजिकल ट्रेनिंग दी गई। कलेक्टर नेहा मीना ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के लिए आवश्यक है कि बालिकाएं आर्थिक रूप से सक्षम बने। इसी के तहत पुलिस भर्ती का बैच प्रारंभ किया गया। इस निशुल्क कोचिंग के माध्यम से अन्य वर्दीधारी भर्तियां अग्निवीर, अग्निवायु, जेल प्रहरी जैसी भर्तियों को भी टारगेट किया जा सकता है। इस बैच में बालिकाओं ने नियमित क्लासेस अटैण्ड की है और फिजिकल ट्रेनिंग का हिस्सा बनी है।

इन बालिकाओं को आने वाली पुलिस भर्ती के सिलेबस के अनुसार नियमित कोचिंग दी गयी है। 04 मार्च को बैच समाप्त होने से बालिकाओं के पास रिवीजन एवं पूर्व वर्षों के प्रश्न पत्र हल करने का पर्याप्त समय मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिले में प्रोजेक्ट झाबुआ की उड़ान के तहत आने वाले समय में भी इसी प्रकार बैच प्रारम्भ करने पर विचार है। जल्द ही उसे भी मूर्त रूप दिया जाएगा।

ये भी पढ़े- MP News: क्या है प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना?, जिसमें युवाओं को मिल रहे 5 हजार रुपए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+