बारिश के बाद अब सताने लगी है उमस वाली गर्मी, ग्वालियर में बरसात से राहत, जानिए कैसा रहेगा आज MP का मौसम

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फ‍िर करवट बदली है। बीते कई दिनों से तापमान में कमी देखी जा रही थी लेकिन अब फ‍िर से तापमान ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बारिश के बाद से अचानक उमस भरी गर्मी ने लोगों की मुश्‍किलें बढ़ा दी हैं।

बीते दिन ग्वालियर चंबल क्षेत्र के शिवपुरी और श्योपुर समेत ग्वालियर जिले में भारी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग की माने तो आज भी प्रदेश की अधिकतर जिलों में बारिश का दौर जारी रह सकता है।

Aaj ka Mausam MP

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, रतलाम, झाबुआ, छतरपुर, पन्ना, मंडला, बालाघाट, सिवनी, अलीराजपुर, बड़वानी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की माने तो मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्से में ट्रफ लाइन गुजर रही है। वहीं, साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी एक्टिव है. इस वजह से बारिश हो रही है, जो आगे भी जारी रहने की संभावना है।

इसके साथ ही राजधानी भोपाल,जबलपुर, ग्वालियर, इंदौर, समेत अन्य जिलों में मौसम मे बदलाव देखने को मिलेगा. इन जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश देखने को मिलेगी।

उमस ने किया लोगों को बेहाल
प्रदेश के कई जिलों में बारिश रूकने के साथ ही तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। मंगलवार को निवाड़ी जिले में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। सतना में 37.4, ग्वालियर में 36.6, उज्जैन में 35, भोपाल में 34.3, जबलपुर में 34.8, छतरपुर में 39.7, सिंगरौली में 37.2, इंदौर में 33.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। प्रदेश में सबसे कम तापमान बैतूल में 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बारिश रूकने के कारण प्रदेश वासियों को इस भारी उमस ने परेशान कर रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+