पंचायत चुनाव: जीतने के लिए पहले प्रत्याशियों ने पैसे बांटे, हारे तो घर में घुसकर बोल रहे 'निकाल मेरे पैसे'

शिवपुरी में पंचायत चुनाव में हारने वाले प्रत्याशी मतदाताओं को धमका मांग रहे हैं अपने पैसे वापस, मतदाताओं ने की पुलिस से शिकायत

शिवपुरी, 2 जुलाई। चुनाव से पहले जिन प्रत्याशियों ने मतदाताओं को लुभाने के लिए जबरदस्ती घर में घुस घुस कर पैसे दिए थे, वही प्रत्याशी चुनाव हारने के बाद मतदाताओं को धमका कर दिए हुए पैसे वापस मांग रहे हैं। पूरा मामला शिवपुरी जिले के बेदमऊ ग्राम पंचायत का है। परेशान ग्रामीणों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

ग्रामीण
पहले चरण के मतदान के लिए प्रत्याशियों ने बांटे थे नोट
शिवपुरी के बेदमऊ ग्राम पंचायत में पहले चरण के मतदान होने से पहले यहां चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने मतदाताओं को लुभाने के लिए जबरन घर में घुस घुस कर मतदाताओं को नोट दिए और नोट देकर वोट देने का वादा भी ले लिया। मतदान से पहले ग्राम पंचायत के मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रत्याशियों ने दिल खोलकर पैसा बांटा।
ग्रामीण
चुनाव के नतीजे आते ही हार गए प्रत्याशी
प्रथम चरण का मतदान 25 जून को हुआ। इसके बाद मतगणना भी हो गई। जिन प्रत्याशियों ने मतदाताओं को लुभाने के लिए नोट बांटे थे, ज्यादातर वह प्रत्याशी चुनाव मैदान में बुरी तरह हार गए।
हारे हुए प्रत्याशी मतदाताओं से मांग रहे हैं अपने रुपए
बेदमऊ ग्राम पंचायत में हारने वाले प्रत्याशी अब मतदाताओं को बांटे हुए रुपए वापस लेने के लिए मतदाता पर दबाव बना रहे हैं। हारे हुए प्रत्याशी कभी भी ग्रामीणों के घर में घुस जाते हैं और महिलाओं को पैसे वापस करने के लिए धमकाते हैं। महिलाएं हारे हुए प्रत्याशियों की धमकियों से काफी डरी हुई है।
हारे हुए प्रत्याशियों से परेशान होकर थाने पहुंची महिलाएं
हारे हुए प्रत्याशी दिन हो या रात कभी भी ग्रामीणों के घर में घुसकर उन्हें धमका रहे हैं और बांटे गए थे वापस मांग रहे हैं प्रत्याशियों ने ग्रामीणों का सोना और खाना दोनों मुश्किल कर दिया है परेशान ग्रामीण एकजुट होकर रन्नोद पुलिस थाने पहुंच गए और यहां पुलिस को अपनी पीड़ा बताई।
हम मांगने नहीं गए थे नोट
हारे हुए प्रत्याशियों से परेशान होकर थाने पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि पहले चुनाव में खड़े प्रत्याशियों ने घर में घुस घुस कर जबरन उनको नोट दे दिए, ग्रामीणों ने मना भी किया लेकिन प्रत्याशी नहीं मांने। अब हारे हुए प्रत्याशी जबरन नोट वापस मांगने के लिए धमकियां दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हमने तो रुपए नहीं मांगे थे उन्होंने जबरन दे दिए अब वापस पैसा मांग कर धमकियां दे रहे हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+