शिवराज के बाद वीरेंद्र ,सिंधिया ने ली शपथ, एमपी से कौन-कौन बने कैबिनेट मंत्री, किसे मिला स्वतंत्र प्रभार?

PM Modi Cabinet Shapath Grahan: लोकसभा चुनावों के नतीजों के बाद अब 18वीं लोकसभा के गठन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मोदी सरकार 3.0 का शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन में शुरू हुई थी। नरेंद्र मोदी ने आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। आज ही मोदी कैबिनेट में शामिल मंत्रियों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है। इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के पांच मंत्रियो ने भी शपथ ली है।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में बीजेपी ने क्लीन स्वीप किया है। इसी बेहतर प्रदर्शन के कारण मध्य प्रदेश को पांच मंत्री पद मिले हैं। जिनमें पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, ज्योतरादित्य सिंधिया, सावित्री ठाकुर, वीरेंद्र खटीक और दुर्गादास उइके ने पद और गोपनीयता की शपथ ली है।

NDA Government formation

शिवराज सिंह चौहान ने पहली बार केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिवराज सिंह चौहान को मोदी कैबिनेट की शपथ दिलाई है। आपको बता दें शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के चार बार के मुख्यमंत्री हैं।

इसके साथ ही वे छठवीं बार लोकसभा का चुनाव जीते हैं। इस चुनाव में शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस प्रत्याशी को करीब 8 लाख से भी अधिक वोटों से चुनाव हराया है।

राजनीति में कदम रखने से पहले उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया था। पूर्व सीएम शिवराज सिंह छह बार विदिशा सीट से सांसद हैं, जहां से कभी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और विदेश मंत्री सुषमा स्वाराज जैसे नेता सांसद थे। प्रदेश में मुख्यमंत्री पद का दायित्व संभालने से पहले शिवराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोदी कैबिनेट में दूसरी बार शपथ ली है। साल 2020 में दलबदल के बाद सिंधिया को मोदी कैबिनेट में जगह दी गई थीं। आपको बता दें सिंधिया ने इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राव यादवेंद्र सिंह को करीब पांच लाख वोटों से चुनाव हराया है। पिछले कार्यकाल के दौरान सिंधिया को केंद्रीय नागर उड्डयन मंत्री बनाया गया था। अब देखना होगा कि इस बार उन्हें कौन सा मंत्रालय मिलता है, लेकिन फिलहाल जानकारी के मुताबिक उन्होंने मोदी मंत्रिमंडल में जगह पक्की कर ली है।

टीकमगढ़ लोकसभा सीट से चुनकर आने वाले वीरेंद्र खटीक ने भी आज पद और गोपनीयता की शपथ ली है। वीरेंद्र कुमार खटीक 1996 से लेकर 2009 तक लगातार सागर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए है। साल 2009 में परिसीमन के बाद टीकमगढ़ सीट अस्तित्व में आई। तभी से वीरेंद्र खटीक टीकमगढ लोकसभा सीट से चुनते आ रहे हैं।

सितंबर 2017 में मोदी सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार में केंद्रीय राज्य मंत्री बने थे। वीरेंद्र कुमार 17वीं लोकसभा में प्रोटेम स्पीकर चुने गए थे। उन्‍होंने ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सांसद पद की शपथ दिलाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+