ज्‍योति मौर्या के बाद एक और दर्द भरी दास्‍तां, पत्‍नी ने बर्तन मांजकर पढ़ाया, अफसर बनते पति ने की बेवफाई

उत्‍तर प्रदेश की एसडीएम ज्‍योति मौर्य और उनके चपरासी पति आलोक मौर्या का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। यूपी में बेवफा पत्‍नी कहकर एसडीएम ज्‍योति मौर्य को लोग जमकर आलोचना कर रहे हैं।

इसकी वजह हैं कि उसके पति आलोक ने बताया कि उसने मेहनत करके पैसा कमाकर उसे पढ़ाया और उसकी पत्‍नी एसडीएम बनते ही उससे बेवफाई कर दूसरे शख्‍स के प्‍यार में पड़कर पति को छोड़ दिया।

dewas-mamta-story

वहीं ज्‍योति मौर्य आलोक से ठीक एक उल्‍टा मध्‍य प्रदेश के देवास का केस सुर्खियां बटोर रहा है। जिसमें एक पत्‍नी ने अपने पति को लोगों के घरों के बर्तन मांजकर पढ़ाया और अफसर बनते ही उसने उसे धोखा दे दिया, इतना ही नहीं उसके अधिकारी पति ने दूसरी औरत के प्‍यार में पड़ने के बाद उससे शादी भी कर ली।

घर छोड़कर की थी शादी

ये दर्द भरी दास्‍तां मध्‍य प्रदेश के देवास जिले के बेहरी क्षेत्र के आरिया गांव की है। अरिया गांव की भोली-भाली लड़की ममता को बगल के जोबट गांव के कमरू से प्‍यार हो गया था। एक दिन नौबत ये आई कि 2015 में घर छोड़कर दोनों ने कोर्ट मैजिर कर ली।

पति को अफसर बनाने के लिए ममता ने घरों में मांजे बर्तन

जब दोनों ने शादी की तो कमरू ने ग्रेजुएशन किया था और कई प्रतियोगी परीक्षाओं देने के लिए फार्म भरा था।
पति कमरू के पास इतने पैसे नहीं थे कि वो अपनी परीक्षा की तैयारी कर सके, जो समस्‍या उसने पत्‍नी ममता से शेयर की। ममता ज्‍यादा पढ़ी नहीं थी तो अच्‍छे घर की होने के बावजूद उसने पति की पढ़ाई का खर्च उठाने की ठानी और लोगों के घरों में बर्तन और झाड़ू पोछे लगाने लगी।

पति के लिए मगांती थी किताबें और नोट्स

ममता का पति परीक्षा की तैयारी कर सके इसके लिए उसने बर्तन मांजकर, दुकानों पर छोटा मोटा काम करके बड़ी मेहतन से कमाती थी। अपनी मेहतन की पूरी कमाई अपने पति की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए किताबें, नोट्स मंगवाने पर खर्च करती थी।

बन गया कमर्शियल टैक्‍स अधिकारी

ममता ने बताया 2019 में कमरू कमर्शियल टैक्‍स अधिकारी के तौर पर सलेक्‍ट हो गया और उसकी पहली पोस्टिंग रतलाम जिले में हुई। इसी दौरान वो अपने गांव जोबट की रहने वाली लड़की के संपर्क में आया और ममता को उसके मायके भेज दिया।

अफसर बनने के दो साल बाद ही पति ने दे दिया धोखा

जिस पति के लिए ममता ने लोगों के घरों में जूठे बर्तन मांजे उसी पति ने अफसर बनने के दो साल बाद ही उसे धोखा दे दिया और ममता का दावा है कि उसके पति ने दूसरी महिला से शादी कर ली है।

छह साल तक साथ रहे, फिर एक झटके में अफसर पति ने की बेवफाई

ममता ने बताया कि कमरू से उसने दूसरी शादी उसके पहले पति की मौत के बाद कुछ साल बाद हुई थी। शादी के बाद छह साल तक दोनों साथ रहे लेकिन अफसर बनने के दो साल बाद ही उसने उसे छोड़ दिया और उसे जीवन यापन करने के लिए एक फूंटी कौड़ी तक नहीं देता।

अफसर की पत्‍नी झोपड़ी में काट रही जिंदगी

ममता ने न्‍याय के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कोर्ट में केस के दौरान उसके पति कमरू ने स्‍वीकार किया है कि ममता उसकी पत्‍नी है और उसे साथ रखूंगा और अगर साथ नहीं रखा तो उसे 12 हजार रूपये महीने गुजारा भत्‍ता देगा लेकिन वो ममता को ना ही साथ रखा है और ना ही उसे गुजारा भत्‍ता दे रहा है। जिस कारण अफसर की पत्‍नी एक झोपड़ी नुमा घर में रहते हुए लोगों के घरों के बर्तन मांजकर दिन काट रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+