कौन है वो सरपंच जिसने दिग्विजय सिंह के हारने पर सिर मुंडवा लिया, जीत जाते तो वकील को भी गांव छोड़ना पड़ता

Digvijay Singh News: मध्य प्रदेश राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह की हार पर ग्राम पंचायत बेलास के सरपंच को मुंडन कराना पड़ा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, दिग्विजय सिंह के राजगढ़ सीट से चुनाव लड़ने से कार्यकर्ताओं में अलग ही जोश था। उनके समर्थक ने अतिआत्मविश्वास में यह शर्त भी लगाई थी कि अगर दिग्विजय चुनाव हारते हैं, तो वह मुंडन करा लेगा।

Digvijay s tonsure on losing

शर्त गांव के ही एक के ही एक पटवारी ने लगाई गई थी। इस दौरान सरपंच ने दिग्विजय सिंह के हारने पर मुंडन कराने और मांगीलाल के द्वारा रोडमल नागर के हारने पर गांव छोड़ने की शर्त रखी थी।

इसके बाद 4 जून को लोकसभा चुनाव की मतगणना के बाद आए नतीजे में दिग्विजय सिंह की हार के बाद पूर्व सरपंच करण सिंह के द्वारा गांव के ही माता मंदिर पर गांव वालों के सामने मुंडन कराया गया। मुंडन कराने के बाद गांव में घटना का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह प्रदेश की राजगढ़ संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बनाए गए थे। उनके सामने बीजेपी से रोडमल नागर थे। राजगढ़ संसदीय सीट दिग्विजय सिंह परिवार का गढ़ है।

इस सीट पर स्वयं दिग्विजय सिंह और उनके भाई लक्ष्मण सिंह सांसद रह चुके है। इस बार कांग्रेस ने राजगढ़ संसदीय सीट से दिग्विजय सिंह को ही प्रत्याशी बनाया था, लेकिन इस चुनाव में दिग्विजय सिंह को करीब 1 लाख से ज्यादा मतों से हार का सामना करना पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+