शादी के 15 दिन बाद रात को दूल्हे की हत्या, बगल में सो रही दुल्हन को पता तक नहीं चला

विदिशा, 8 जुलाई। मध्य प्रदेश के विदिशा में हर किसी को चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर शादी के महज 15 दिन बाद ही दूल्हे की हत्या हो गई। रात को कोई उसक चेहरा व जबड़ा काट गया। हैरानी की तो बात यह है कि पास ही सो रही दुल्हन को पति की हत्या की भनक तक नहीं लगी। वह पति की लाश के बगल में ही सोती रही।। नींद टूटने पर वारदात का पता चला।

After 15 days of marriage, groom Murdered in night in Vidisha Madhya Pradesh

SDOP आरपी रावत के अनुसार विदिशा से 70 किमी दूर गांव मलिया खेड़ी के मोहर प्रजापति के 22 वर्षीय बेटे सोनू की शादी 20 जून को हुई थी। शादी के मोहर प्रजापति बेटे-बहू को घर पर छोड़कर परिवार समेत नर्मदा में नहाने के लिए होशंगाबाद चले गए थे।

रात को घर पर सोनू और उसकी पत्नी ही मौजूद थे। पत्नी एक दिन पहले ही मायके से सुसराल आई थी। रात को खाना खाने के बाद दोनों आस-पास चारपाई लगाकर सो गए थे। सुबह पता चला कि रात को किसी ने सोनू की हत्या कर दी। पत्नी ने बताया कि उसे वारदात के बारे में तब पता चला जब उसकी नींद टूटी। तब पास में पति की लाश पड़ी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+