Sagar: लाव-लश्‍कर लेकर त‍िरंगा खरीदने पहुंचा पूरा प्रशासन, बोले-हमने अपने पैसे से खरीदा, आप भी खरीदो

सागर, 7 अगस्‍त। आजादी का अमृत महोत्‍सव, त‍िरंगा सम्‍मान यात्राओं के दौर में रव‍िवार को सारा पुल‍िस और ज‍िला प्रशासन एक साथ एक ही दुकान पर त‍िरंगा खरीदने पहुंचे गया। आईजी, एसपी, कलेक्‍टर, न‍िगमायुक्‍त, स्‍मार्ट स‍िटी सीईओ सभी ने एक-एक त‍िरंगा ल‍िया और बोले- हमने अपने पैसे से त‍िरंगा खरीदा है, आप भी अपने पैसों से त‍िरंगा खरीदकर अपने घर पर लगाएं।

त‍िरंगा खरीदते आईजी, कलेक्‍टर, एसपी, आयुक्‍त, सीईओ

देशभर में आजादी का अमृत महोत्‍सव मनाया जा रहा है। हर-घर त‍िरंगा अभ‍ियान चलाया जा रहा है। लोगों को जागरुक करने के ल‍िए ज‍िला प्रशासन और राजनीत‍िक दल द्वारा घर-घर त‍िरंगा झंडा बंटवाया जा रहा है। इस दौरान संभाग और ज‍िले के आला प्रशासन‍िक और पुल‍िस अध‍िकारी रव‍िवार शाम को शहर में न‍िकले और गौरमूर्त‍ि के पास स्‍थ‍ित खादी भंडार पर त‍िरंगा खरीदने पहुंचे। सबसे पहले आईजी अनुराग ने सबसे पहले राष्‍ट्रध्‍वज खरीदा। उनके बाद कलेक्‍टर दीपक आर्य, एसपी तरुण नायक, निगमायुक्‍त चंद्रशेखर शुक्‍ला, स्‍मार्ट स‍िटी सीईओ राहुल सिंह, तहसीलदार रोहित वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा सह‍ित अन्‍य लोगों ने खादी भंडार से राष्‍ट्रध्‍वज खरीदा।

त‍िरंगा यात्रा में शाम‍िल अध‍िकारी

रैली में देशभक्ति गीतों की रही गूंज
आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अमृत महोत्सव के अंर्तगत 13 से 15 अगस्त चलते वाले हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सागर जिले में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसी तारतम्य में आज पीटीसी ग्राउंड से कटरा बाजार तक लगभग ढ़ाई किलोमीटर की तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान स्थानीय नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। रैली में तमाम प्रशासन‍िक अध‍िकारी, पुल‍िस अध‍िकारी, नगर न‍िगम अध‍िकारी सह‍ित शहर के समाजसेवी शाम‍िल हुए। तिरंगा यात्रा पीटीसी ग्राउंड से होते हुए नगर निगम कार्यालय तीन मडिया परकोटा तीन बत्ती होते हुए कटरा बाजार, मस्जिद पहुंच तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। इस बीच तीन बत्ती स्थित डॉ. हरिसिंह गौर की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया गया।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+