ट्रेन के डिब्बे में घुसकर महिला यात्री पर फेंका तेजाब, रेलवे स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

Katani News in Hindi, कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी साउथ स्टेशन पर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सिरफिरे युवक ने ट्रेन में सफर कर रही महिला के ऊपर अचानक से एसिड अटैक कर दिया और फिर वहां से भाग गया। सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि किसी को भी पता नहीं चला कि आखिर हुआ क्या है।

acid attack on katni Rail passenger in Ambikapur Jabalpur intercity

मामले के अनुसार अम्बिकापुर से जबलपुर की तरफ जाने वाली अम्बिकापुर जबलपुर इंटरसिटी कटनी साउथ के प्लेटफार्म पर रुकी तो वहां पहले से ही घात लगाए अज्ञात युवक ने सफर कर रही रूमा यादव पर तेजाब फेंक दिया। जिससे बोगी के अंदर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एसिड अटैक में रूमा के अलावा सीट पर बैठे और भी यात्रियों पर भी एसिड के छींटे पड़े, जिससे वे भी झुलस गए।

यात्री पर तेजाब फेंके जाने की सूचना पाकर जीआरपी मौके पर पहुंची और पीड़ित को ट्रेन से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां पर झुलसी हुई रूमा को प्राथमिक इलाज दिया गया। रूमा की माँ ने बताया कि वो लोग शादी में शामिल होने अम्बिकापुर से जबलपुर जा रहे थे। ट्रेन जैसे ही कटनी साउथ पहुंची तो पीले कलर की टीशर्ट पहने एक व्यक्ति आया और ट्रेन में सीट पर बैठी रूमा पर तेजाब डाल दिया। रूमा की माँ के मुताबिक उनकी किसी से कोई दुश्मनी नही है। इस घटना को किसने और क्यों अंजाम दिया। इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।

acid attack on katni Rail passenger in Ambikapur Jabalpur intercity

कटनी के जिला अस्पताल के पलंग पर इलाज करा रही रूमा यादव के साथ उसकी माँ और 5 वर्षीय बेटी दीपा यादव भी है। माँ केसर यादव के ऊपर भी एसिड के छीटें पड़े हैं, जिससे वो भी थोड़ी झुलस गई हैं। जीआरपी थाना प्रभारी डीपी चढ़ार ने बताया कि सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार से भी पूछताछ की है, जिसमें किसी गुप्ता नाम के व्यक्ति पर आशंका जताई जा रही है। वह रूपा के स्कूल समय से परिचित था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+