MP Maihar News: जानिए कैसे खड़े डंपर में घुसी यात्री बस, जेसीबी और गैस कटर से बस काट कर निकाला यात्रियों को

मैहर, मध्यप्रदेश: शनिवार देर रात एक यात्री बस ने सड़क किनारे खड़े हाइवा डंपर से टकरा जाने से एक भीषण हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 2 साल के बच्चे समेत 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 अन्य घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

हादसा रात करीब 10:30 बजे नादन देहात थाना क्षेत्र में, नेशनल हाईवे नंबर 30 पर हुआ। आभा ट्रैवल्स की स्लीपर कोच बस (UP72 AT 4952) प्रयागराज से रीवा होते हुए नागपुर की ओर जा रही थी।

accident Passenger bus rammed into parked dumper in Maihar JCB and gas cutter cut bus

बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार बहुत तेज थी। जैसे ही बस चौरसिया ढाबा के पास पहुंची, वह सड़क किनारे खड़े बड़े डंपर (CG04 NB 6786) से टकरा गई। इस 53 सीटर बस में 45 यात्री सवार थे।

रेस्क्यू अभियान

घटना की जानकारी मिलते ही नादन और मैहर पुलिस के साथ-साथ एसडीएम विकास सिंह, तहसीलदार जितेंद्र पटेल और एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

हादसे के बाद बस इतनी बुरी तरह पिचक गई थी कि कई यात्री उसमें फंस गए। रेस्क्यू के लिए जेसीबी की मदद ली गई, और गैस कटर से बस के दरवाजे काटकर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। इस प्रक्रिया में लगभग 3 घंटे का समय लगा और रेस्क्यू करीब रात 2 बजे पूरा हुआ।

accident Passenger bus rammed into parked dumper in Maihar JCB and gas cutter cut bus

घायलों का उपचार

  • घायलों को तीन अस्पतालों में भर्ती कराया गया:
  • 9 घायलों को अमरपाटन अस्पताल में,
  • 7 को मैहर सिविल अस्पताल में,
  • 8 को सतना जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मैहर हादसे में हुई जानें और घायल यात्रियों की जानकारी
हादसे में मृतक:

  1. लल्लू यादव पिता राम अवतार यादव (60) - प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश
  2. राजू उर्फ प्रांजल पिता जितेंद्र (18) - जौनपुर, उत्तर प्रदेश
  3. अम्बिका प्रसाद पिता मोतीलाल (55) - जौनपुर, उत्तर प्रदेश
  4. गणेश साहू पिता अजय कुमार साहू (2) - नागपुर, महाराष्ट्र
  5. पांच मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
accident Passenger bus rammed into parked dumper in Maihar JCB and gas cutter cut bus

घायलों की सूची:

  1. अजय कुमार गुप्ता पिता उमेश कुमार गुप्ता (21) - गढ़, रीवा
  2. प्रवीण रामकुमार श्रीवास - नागपुर, महाराष्ट्र
  3. प्रमोद रामकुमार श्रीवास - नागपुर, महाराष्ट्र
  4. अब्दुल रकीब - प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश
  5. सुफियान - प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश
  6. सरिता यादव पति प्रदीप कुमार यादव (32) - बदलापुर, महाराष्ट्र
  7. नगीना साहू पति उमाशंकर साहू (45) - बीबीपुर, उत्तर प्रदेश
  8. शिवशंकर पिता गया प्रसाद (27) - इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश
  9. रेखा गुप्ता पति संतोष गुप्ता (40) - जौनपुर, उत्तर प्रदेश
  10. प्रियांशी गुप्ता पिता संतोष गुप्ता (7) - संभलगंज, उत्तर प्रदेश
  11. कन्हैया लाल पिता रामदेव (65) - जौनपुर, उत्तर प्रदेश
  12. अजय कुमार साहू - जौनपुर, उत्तर प्रदेश
  13. गीता साहू पत्नी अजय कुमार साहू - जौनपुर, उत्तर प्रदेश
  14. आरवी पिता अजय कुमार साहू (5) - जौनपुर, उत्तर प्रदेश
  15. आरुषि पिता अजय कुमार साहू (7) - जौनपुर, उत्तर प्रदेश

फिलहाल, बाकी घायलों की पहचान भी नहीं हो पाई है। इस दुर्घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ाने की आवश्यकता को रेखांकित किया है। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+