ओपिनियन पोल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार कर सकती है बहुमत का आंकड़ा, जानें कौन CM की पहली पसंद?

नई दिल्ली। अगले साल मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले एबीपी न्यूज ने सी वोटर के साथ मिलकर 2019 से सर्वे किया है। इस ओपिनियन पोल में जो आंकड़े निकलकर आए हैं वो बेहद चौंकाने वाले हैं। मध्य प्रदेश के ओपिनियन पोल के आंकड़े बीजेपी की टेंशन बढ़ा सकते हैं तो वहीं कांग्रेस के लिए अच्छी खबर आई हैं। आइए ABP न्यूज और C-Voter के इस ओपिनियन पोल के आंकड़ों पर एक नजर डालें....

ABP Opinion Poll: In Madhya Pradesh Congress ahead of BJP in terms of seats

मध्य प्रदेश में किसकी सरकार

मध्य प्रदेश में ABP न्यूज़ और C VOTER के ओपिनियन पोल में के मुताबिक यहां कांग्रेस बहुमत का आंकड़ा पार कर सकती है। सर्वे के मुताबिक कुल 230 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 117 सीटें मिल सकती है जबकि बीजेपी को 106 सीटें मिलने का अनुमान हैं, वहां अन्य के खाते में 7 सीटें मिल सकती हैं।

मध्य प्रदेश का ABP न्यूज सी वोटर ओपिनियन पोल

  • कांग्रेस: 117
  • बीजेपी; 106
  • अन्य: 07

वोट प्रतिशत

  • बीजेपी : 40%
  • कांग्रेस: 42%
  • अन्य: 18 %

मुख्यमंत्री की पहली पसंद कौन?

मध्य प्रदेश के इस ओपिनियन पोल में मुख्यमंत्री पद के लिए पहली पसंद शिवराज सिंह चौहान की है। 42 प्रतिशत लोगों ने सीएम के तौर पर शिवराज सिंह चौहान को पंसद किया है, जबकि कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया को 30% और कमलनाथ 7% लोगों की पसंद हैं। वहीं मध्य प्रदेश की 54 प्रतिशत जनता ने पीएम के तौर पर नरेंद्र मोदी को अपनी पहली पसंद माना है। वहीं राहुल गांधी को 25% जनता ने पीएम के तौर पर अपनी पसंद बताया है।गौरतलब बै कि 230 विधानसभा सीट वाले मध्य प्रदेश विधानसभा में बीजेपी ने 165 और कांग्रेस ने 58 सीटें जीती थीं। बीजेपी के शिवराज सिंह चौहान 2005 से प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+