Sagar: मंत्री के इलाके से ST मह‍िला जनपद सदस्‍य का अपहरण, चार द‍िन घुमाते रहे, अध्‍यक्ष की वोटि‍ंंग से दूर रखा

सागर, 01 अगस्‍त। मप्र के पर‍िवहन एवं राजस्‍व मंत्री गोव‍िंद राजपूत के व‍िधानसभा क्षेत्र के राहतगढ़ से एक मह‍िला जनपद सदस्‍य के अपहरण कर उसे वोट‍िंग से वंच‍ित रखने व मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुल‍िस में एफआईआर के बाद एक व्‍यक्‍त‍ि की ग‍िरफ्तारी भी की गई है। फ‍िलहाल पुल‍िस मामले में अन्‍य आरोप‍ियों की तलाश कर रही है।

Recommended Video

    राजस्‍व मंत्री के इलाके से ST वर्ग की मह‍िला जनपद का पत‍ि सह‍ित अपहरण, वोट‍िंग से वंच‍ित रखा
    जनपद सदस्‍य संजना आद‍िवासी

    अपहरण कर सागर, उज्जैन और ओंकारेश्‍वर घुमाते रहे
    पुल‍िस से म‍िली जानकारी अनुसार राहतगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र की एक निर्वाचित आदिवासी महिला जनपद सदस्य को अपहृत कर बलपूर्वक वोट डालने से रोका गया जिससे वह जनपद पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया से वंचित हो गई। लगभग चार दिन तक अपहरणकर्ताओं के कब्जे में रहने के बाद उक्त महिला शनिवार की शाम राहतगढ़ पुलिस थाने पहुंची। जहां उसने आरोपियों के विरुद्ध अपने बयान दर्ज कराए। देर रात्रि राहतगढ़ थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की कार्यवाही की।


    जप सदस्‍य संजना ने खुद सुनाई अपहरण की पूरी कहानी
    राहतगढ़ पुल‍िस थाना में संजना आदिवासी निवासी पीपलखेड़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनपद पंचायत राहतगढ़ के वार्ड क्रमांक 12 से जनपद सदस्य के पद पर निर्वाचित हुई हैं, लेकिन अपहृत करके बंधक बनाकर रखा गया तथा करीब 4 दिन पहले हुए जनपद अध्यक्ष के चुनाव में उसे शामिल नहीं होने दिया। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी अजबसिंह यादव एवं कृष्णवीर यादव के विरुद्ध धारा 365, 344, 323, 294, 506, 171, 34 एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जांच प्रारंभ की है।


    राहतगढ़ जनपद अध्‍यक्ष पद आद‍िवासी मह‍िला के ल‍िए आरक्ष‍ित था
    उल्लेखनीय है कि राहतगढ़ जनपद क्षेत्र में आदिवासी महिला के लिए अध्यक्ष पद आरक्षित था। इस जनपद क्षेत्र में केवल दो आदिवासी वर्ग की महिला सदस्य जीतकर आई थीं। जिसके बाद संजना आद‍िवासी का अपहरण कर उसे वोट डालने से वंचित किया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+