MP Weather: बारिश-ओलावृष्टि के बाद मौसम में नमी, रात के साथ दिन का तापमान भी गिरा, जानें मौसम का ताजा हाल

Aaj ka mausam: मध्य प्रदेश में पिछले दिनों बारिश, आंधी और ओलावृष्टि देखने को मिली है। सोमवार को अधिकतर जिलों में मौसम में बदलाव देखा गया था।

मध्यप्रदेश के कई जिलों के टेम्प्रेचर में गिरावट देखी गई। ऐसा ही मौसम मंगलवार को भी बना रहेगा। रात में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) भी एक्टिव हो रहा है। लेकिन बारिश होने का अनुमान नहीं है।

Madhya Pradesh aaj ka mausam

मौसम विभाग की माने तो 10 मार्च तक मौसम साफ रहेगा। बताते चलें कि 1 से 3 मार्च तक मध्य प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। 35 से अधिक जिलों में ओले भी गिरे हैं।

दतिया, रायसेन, विदिशा, नर्मदापुरम, भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, छिंदवाड़ा समेत कई जिलों में मौसम बदला रहा। सोमवार को भी बालाघाट के मलाजखंड में हल्की बारिश हुई। वहीं, कई शहरों में दिन का तापमान लुढ़क गया।

मौसम विभाग भोपाल के अनुसार वर्तमान में पूर्वी मध्यप्रदेश से लेकर विदर्भ होते हुए तमिलनाडु तक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इस कारण प्रदेश के मौसम में भी ठंडक है। 5 मार्च की रात से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। हालांकि, इसका मध्य प्रदेश में कम ही असर रहेगा।

रविवार-सोमवार की रात में धार, उज्जैन, इंदौर, रतलाम में टेम्प्रेचर 10 डिग्री से कम रहा। भोपाल में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। शिवपुरी सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 25 डिग्री दर्ज किया गया। टीकमगढ़, खजुराहो, नौगांव, पचमढ़ी, गुना और रायसेन में भी तापमान 27 डिग्री से कम रहा। खरगोन और नरसिंहपुर में टेम्प्रेचर 32 डिग्री रहा।

प्रदेश के बड़े जिलों की बात करें तो भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन में तापमान 30 डिग्री से कम रहा। जबलपुर में 28.4 डिग्री, उज्जैन में टेम्प्रेचर 27.7 डिग्री, भोपाल में 27.3 डिग्री, इंदौर में 27.2 डिग्री और ग्वालियर में 25.7 डिग्री रहा।

इससे पहले सोमवार को भोपाल, इंदौर समेत प्रदेश के 22 जिलों में दिन के तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। दमोह में 1 डिग्री, सीधी में 2 डिग्री, मलाजखंड में 1.5 डिग्री, जबलपुर में 1.6 डिग्री,धार में पारा 2.7 डिग्री लुढ़ककर 28.9 डिग्री पर आ गया। खजुराहो में पारा 3 डिग्री लुढ़का, जबकि मंडला में 2.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+