MP Weather: मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट, किन जिलों में येलो चेतावनी, कब तक मौसम रहेगा खराब?
MP ka mausam: मध्य प्रदेश में जबरदस्त मानसूनी बरसात हो रही है। शुक्रवार को 41 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने भोपाल,इंदौर ,ग्वालियर सीहोर, दमोह, सागर समेत कई जिलों में लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है।
मौसम विभाग ने प्रदेश में शुक्रवार को अति भारी और भारी बारिश के दो अलर्ट जारी किए हैं। 10 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 31 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट। विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में ऐसे ही झमाझम बारिश होती रहेगी।

10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने आज 10 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विदिशा, रायसेन, मऊगंज, कटनी, बालाघाट, शिवपुरी, सीधी, पन्ना, छतरपुर और मैहर में अति भारी बारिश होने की संभावना जताई है।
31 जिलों में यलो अलर्ट
प्रदेश के 31 जिलों में आज भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बैतूल, हरदा, खंडवा, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, रीवा, सतना, भोपाल, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, दमोह, सागर, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी और पांढुर्णा में भारी बारिश होने की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।












Click it and Unblock the Notifications