मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश से राहत की उम्मीद कम, मौसम विभाग ने इन 18 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
MP Weather Update Today: मध्य प्रदेश मॉनसून की एंट्री के बाद से ही जबरदस्त बारिश देखने को मिल रही है। कहीं नदी-नाले उफान पर हैं, तो कहीं भारी बारिश के चलते इमारतें गिर रही है।
बारिश और आंधी के कहर से फिलहाल राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही है। मौसम वैज्ञानिक ने आज बालाघाट और छिंदवाड़ा समेत 18 जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।

मध्य प्रदेश के बैतूल में सोमवार को बारिश होने के कारण नदी में बाढ़ आ गई और एक महिला उफनती नदी के बीच में फंस गई है। जब ग्रामीणों ने महिला को नदी के बीच में फंसा देखा तो रस्सी के सहारे महिला को नदी के बाहर निकाला और उसकी जान बचाई है।
सीहोर जिले के इछावर में सोमवार को जबरदस्त बारिश हुई है। जिससे सड़कों के साथ दुकानों में भी बारिश का पानी घुस गया है। दुकानदार परेशान नजर आए तेज बारिश से सूखे पड़े छोटे नदी-नाले उफान पर आ गए। वहीं हालिया खेड़ी में नदी का पानी पुल के ऊपर आ गया। पानी के तेज बहाव में एक्टिवा वाहन तिनके की तरह बहने लगा। मौजूद लोगों ने पानी के तेज बहाव में बहते एक्टिव वाहन को कढ़ी मशक्कत के पकड़ा है।
वेदर सिस्टम एक्टिव
साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से मध्यप्रदेश में बारिश का दौर देखा जा रहा है। नार्थ-ईस्ट राजस्थान के ऊपर और साउथ राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है, वहीं एक ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अगले एक सप्ताह तक ऐसा ही मौसम बना रहने का अनुमान है।
जानिए कहां होगी भारी बारिश
मौसम विभाग ने आज मंगलवार को बुरहानपुर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी, राजगढ़, शाजापुर, खरगोन, खंडवा, मंडला, बालाघाट और अनूपपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।












Click it and Unblock the Notifications