तोते की स्कूल के बच्चों से अनोखी दोस्ती, पढ़ाई, खेल-कूद और लंच, सब करता है साथ
नई दिल्ली, अक्टूबर 01: इंसान वैसे तो कई तरह के पालतू पशु और पक्षियों को पालते हैं, लेकिन तोता इंसानों के बीच सबसे लोकप्रिय है। तोता एक बेहद ही समझदार जीव है। जिसके चलते वह हमेशा इंसानों से चहेता रहा है। मध्य प्रदेश में एक ऐसे ही तोते की कहानी वायरल हो रही है। दरअसल एक जंगली तोते ने स्कूल जाने वाले वाले बच्चों के साथ अनोखी दोस्ती गांठ ली है। तोते और बच्चों की ये अनोखी दोस्ती अब लोगो के बीच चर्चा का विषय बन गई है।

तोते ने बच्चों के साथ कर ली अनोखी दोस्ती
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के के शारदा बालग्राम जंगल के एक तोते की पास के ही एक स्कूल के बच्चों से अनोखी दोस्ती हो गई है। स्कूली बच्चों ने बताया कि, तोता हर दिन आता है, जब हम स्कूल के लिए निकलते हैं। वह हमारे कंधों पर या फिर कभी हमारे सिर पर बैठ जाता है। वह हम लोगों के साथ खेलता है। इतना ही नहीं वह ना ही हम बच्चों से डरता है। हम लोग उसके साथ जमकर मस्ती करते हैं।

हर दिन स्कूल जाते वक्त रास्ते में करता है मस्ती
ग्वालियर के राम कृष्ण विद्या मंदिर के अधीक्षक ने बताया कि, जैसे ही बच्चे स्कूल पहुंचते हैं, वह पहाड़ियों में उड़ जाता है और हॉस्टल के रास्ते में उनके साथ वापस आ जाता है। यह तोता लंबे समय से उनके पास आ रहा है। छात्रावास में छात्रों के साथ खेलता तोता खाना खाता है। तोता हर दिन रास्ते में बच्चों का इंतजार तक करता है। तोते के बच्चों के साथ मस्ती करते हुए फोटो अब वायरल हो रहे हैं।

हॉस्टल में बच्चों संग करता है डिनर
वायरल हो रही तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि, जब बच्चे रिपोर्टर से बात कर रहे थे। तोता एक बच्चे के सिर पर बैठा हुआ था। बिना किसी डर के वह बच्चों के साथ मस्ती कर रहा था। तोता हर दिन हॉस्टल में बच्चों के साथ मस्ती देखा जा सकता है। इतना ही नहीं बच्चों के साथ जमकर खाना खाता है। बच्चे भी अपने चहेते तोते को हर तरह तरह की चीजें खाने के लिए देते रहते हैं।
Recommended Video

लोगों को पसंद आ रही है तोते और बच्चों की दोस्ती
तोते और बच्ची की बीच की दोस्ती अब आसपास के लोगों की बीच काफी फेमस हो गई है। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें वायरल होने के बाद लोग बच्चों और तोते की दोस्ती की जमकर तारीफ कर रहे हैं। उस पर तरह तरह की प्रतिक्रियाए दे रहे हैं। लोग बच्चों और तोते की दोस्ती को बिना शर्त का बॉन्ड बता रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications