Sehore News: मध्य प्रदेश के स्कूल में पढ़ाई के दौरान छात्रा के ऊपर गिरा पंखा, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

Sehore News: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले की एक प्राइवेट स्कूल में एक छात्रा के ऊपर सीलिंग फैन गिर गया, जिससे छात्रा गांभीर रूप से घायल हो गई। उसे आनन-फानन में भोपाल रेफर किया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। पंखा गिरने की घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है। अब पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मामला जिले के आष्टा स्थित एक प्राइवेट स्कूल का है। स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया जब क्लास तीसरी में पढ़ाई के दौरान सीलिंग फैन अचानक गिर गया। पंखा छात्रा से टकराता हुआ उसके हाथ पर गिरा। इस घटना में छात्रा के हाथ में फैक्चर बताया जा रहा है।

A fan fell on a student in a school in Sehore

आनन-फानन में स्कूल प्रबंधन छात्रा को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां औपचारिक इलाज के बाद राजधानी भोपाल रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही ब्लॉक शिक्षा विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

दरअसल, कक्षा में पढ़ाई के दौरान अचानक पंखा गिरने का हादसा गुरुवार का है, जिसका सीसीटीवी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए इस हादसे में देखा गया कि बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं क्लास रूम में बैठे हुए है। शिक्षिका पढ़ाई कर रही है। अचानक से पंखा गिरने सब घबराते है। एक छात्रा को छूता हुआ पंखा हाथ पर गिर जाता है। टीचर छात्रा के पास पहुंचती है। देखती है और फिर बाहर आकर स्टाफ को बुलाती है और छात्रा को बाहर ले जाया जाता है।

घटना को लेकर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अजब सिंह राजपूत का कहना है कि निजी विद्यालय में अचानक पंखा गिरने से घायल एक छात्रा को स्कूल प्रबंधन भोपाल ले गया है। उसका इलाज चल रहा है। मामले को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+