जिला कलेक्टर की गाड़ी के आगे लेट गई 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला, जानिए पूरा मामला
Recommended Video

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला कलेक्टर मोहित बुंदस को उस समय अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा जब उनकी कार के आगे 80 वर्षीय महिला लेटी मिली। जिला कलेक्टर ने आगे बढ़कर बुजुर्ग महिला को उठाया और उसकी समस्या सुनकर शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

जानकारी के अनुसार छतरपुर जिले की लवकुशनगर तहसील के गांव गुढ़ाकला की 80 वर्षीय महिला हसमत खातून अपने बेटे साजिद बख्शी के साथ पहुंची और जिला कलेक्टर मोहित बुंदस को आवेदन दिया लेकिन वह जवाब से संतुष्ट नहीं थी।
इस कारण आवेदन देने के बाद बाहर बैठी रही। जिला कलेक्टर बाहर निकले, वे कार में बैठ रहे थे। इसी दौरान हसमत जिला कलेक्टर की गाड़ी के सामने लेट गई। कलेक्टर आगे बढ़कर वाहन के पास पहुंचे और महिला की समस्या सुनी। इस दौरान महिला ने बताया कि उसके पति के नाम दर्ज जमीन का उनकी मौत के बाद कई सालों से नामांतरण नहीं हो पा रहा है।
इस पर कलेक्टर ने शाम तक नामांतरण करने का आश्वासन देते हुए महिला को अपने हाथों से उठाया और चेयर पर बैठाया। उसकी समस्या सुनी। महिला ने बताया कि लवकुशनगर तहसील के चक्कर काटने के बाद भी पति के नाम की जमीन का नामांतरण नहीं पा रहा है। इस पर कलेक्टर ने तहसीलदार को शाम तक जमीन का नामांतरण कर समस्या हल करने को कहा। कलेक्टर ने महिला को शाम तक नामांतरण की प्रक्रिया पूरी किए जाने का भरोसा दिया।












Click it and Unblock the Notifications