MP: ईवीएम में प्रत्‍याश‍ियों की क‍िस्‍मत कैद, मतदान का आख‍िरी चरण पूरा

सागर 13 जुलाई। मप्र में नगरीय न‍िकाय चुनाव का दूसरा चरण का महायज्ञ बुधवार को पूर्ण हुआ। सागर ज‍िले सह‍ित मप्र के सभी न‍िकायों के ल‍िए वोटिंग पूर्ण हो चुकी है। ज‍िले में सात न‍िकायों के ल‍िए 72.76 प्रत‍िशत मतदान हुआ है। प्रत्‍याश‍ियों की क‍िस्‍मत ईवीएम में सुरक्ष‍ित हो गई है। मतदाताओं ने क‍िसके स‍िर पर जीत का ताज पहनाते हुए अपना जनप्रत‍िन‍िध‍ि चुना है, इसका फैसला अब 17 और 20 जुलाई को होगा। उम्‍मीद के मुताब‍िक पहले चरण के मुकाबले दूसरे चरण में मतदान का प्रत‍िशत अधिक रहा।

मतदान का आख‍िरी चरण पूरा

सागर जिले में नगरीय निकाय के निर्वाचन के दूसरे चरण में बीना एवं देवरी नगर पालिका तथा बण्डा, शाहगढ़, राहतगढ़, मालथौन, बांदरी नगर परिषद के पार्षदों के चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच 72.76 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले के सात नगरीय निकाय में हुआ 72.76 प्रतिशत मतदान 6 जुलाई को हुए पहले चरण के 61.90 प्रतिशत मतदान की तुलना में 10.86 प्रतिशत अधिक है।

दूसरे चरण में सबसे अधिक मतदान प्रतिशत 82.33 नगर पालिका परिषद देवरी में दर्ज हुआ। देवरी के अलावा बीना नगर पालिका में 63.67 प्रतिशत, बण्डा नगर परिषद में 76.11 प्रतिशत, शाहगढ़ नगर परिषद में 77.23 प्रतिशत, राहतगढ़ नगर परिषद में 79.12 प्रतिशत, मालथौन नगर परिषद में 77.40 प्रतिशत और बांदरी नगर परिषद के पार्षदों के चुनाव में 77.33 प्रतिशत मतदान हुआ। सात नगरीय निकायों के 178 मतदान केन्द्रों में हुए मतदान के बाद 88 वार्ड पार्षदों का भविष्य ईवीएम में कैद हो गया। अब एक हफ्ते बाद आगामी बुधवार 20 जुलाई को 369 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। सात नगरीय निकाय के कुल 1,30,172 मतदाताओं में से 94,715 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिनमें 50,931 पुरुष, 43,779 महिलाएं और 5 अन्य मतदाता शामिल थे। पुरूष मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 75.51 तथा महिलाओं का मतदान प्रतिशत 69.81 रहा, जबकि 50 प्रतिशत अन्य मतदाताओं ने वोट डाले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+