मध्य प्रदेश: एक्सीडेंट में घायलों की मदद कर रहे लोगों को डंपर ने कुचला, 7 की मौत
बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल में बुधवार शाम एक भीषण एक्सीडेंट में 7 लोगों की मौत हो गई। दरअसल एक सड़क हादसे में घायलों की मदद कर रहे लोगों को अनियंत्रित डंपर ने कुचल दिया। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसा बुधवार रात का है।

बोरदेही-मुलताई मार्ग पर दो बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई थी। स्थानीय ग्रामीण युवकों की मदद कर रहे थे, तभी सड़क से तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने ग्रामीणों को टक्कर मार दी और पलट गया जिससे 7 लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई। जेसीबी से डंपर को हटाकर दबे लोगों को नीचे से निकाला गया।
इस भीषण हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई वहीं 4 लोगों ने इलाज के दौरान नागपुर में दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलने पर बैतूल और मुलताई पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल रवाना किया. वहीं, शवों को पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे में ले लिया.
मृतकों में तीन खेड़लीबाजार व तीन नागपुर के युवा बताए जा रहे हैं। दो गंभीर रुप से घायल हुए युवाओं को नागपुर रेफर किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications