Tiger के मुंह में था मेरा सिर', 57 वर्षीय किसान ने बाघ से लड़कर बचाई अपनी जान, हैरान कर देगी ये कहानी

Pench Tiger Reserve: मध्य प्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व में 57 वर्षीय किसान ने बाघ को मात देकर अपनी जान बचाई है। इस हमले में वह गंभीर घायल होने के बावजूद किसान अब बेहतर स्थिति में है। हालांकि, हर कोई उसकी कहानी सुनकर हैरान है कि आखिर इतना साहसी कोई कैसे हो सकता है।

पेंच नेशनल पार्क के बफर जोन कुरई वन परिक्षेत्र के ग्राम खंडासा में एक किसान पर बाघ ने हमला कर दिया है। बताया जा रहा है कि किसान अपने खेत पर काम करते हुए मवेशियों की देखभाल कर रहा था। इसी दौरान घात लगाए बाघ ने अचानक उस पर हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले से किसान हक्का-बक्का रह गया और सूझबूझ दिखाते हुए उसने ने अपने तरीके से बाघ से लड़ना शुरू कर दिया।

Seoni Tiger Attack Farmer

वह बाघ पर जोर-जोर से चिल्लाने लगा, लाठी और पत्थर से उस पर हमला करने लगा। उसने बघ के साथ जमकर संघर्ष किया, जिससे बाघ घायल किसान को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। किसान का नाम रामा बोपते बताया जा रहा है उसकी उम्र लगभग 57 साल है। टाइगर के इस हमले से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद गांव वालों ने उसे कुरई स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सिवनी रेफर कर दिया। वहां उसका इलाज जारी है।

ग्रामीणों के मुताबिक बाघ गांव में घुसकर लगातार पालतू जानवरों का शिकार कर रहा है। इस बात की सूचना वन विभाग को दे दी गई थी, इसके बावजूद टाइगर पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने कोई रुचि नहीं दिखाई। परिणाम यह रहा की खेत में काम कर रहे किसान के ऊपर बाघ ने हमला कर दिया। किस्मत अच्छी थी कि किसान हिम्मतवाला व्यक्ति था, जिस कारण उसने बाघ से लड़कर अपनी जान बचा ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+