Morena Tragedy: मुरैना की फूड फैक्ट्री में जहरीली गैस का रिसाव, 5 मजदूरों की मौत
मुरैना की फैक्ट्री में जहरीली गैस रिसाव हो गया। हादसे में 5 मजदूरों की मौत हो गई। साक्षी फूड प्रोडक्ट नामक फैक्ट्री में जहरीली गैस रिसाव के कारण हुआ हादसा।
Morena Tragedy: मध्य प्रदेश के मुरैना में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां धनेला इलाके में साक्षी फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री में जहरीली गैस रिसाव हो गया। हादसे में 5 मजदूरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त साक्षी फूड प्रोडक्ट्स फैक्ट्री में 5 मजदूर काम कर रहे थे, जो जहरीली गैस की चपेट में आ गए।
सूचना पर प्रशासन के अधिकारी और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। फैक्ट्री को खाली कराया गया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

वहीं, मुरैना के एसपी शैलेंद्र चौहान ने बताया कि मुरैना में एक चेरी फैक्ट्री के बॉयलर में 5 मजदूरों की मौत हुई है। उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद हैं। मामले की जांच की जा रही है। फैक्ट्री के मालिक की अभी तक कोई जानकारी हाथ नहीं लगी है। फैक्ट्री के मालिक की पड़ताल की जा रही है।
हादसे की वजह?
हालांकि, अभी तक हादसा कैसे हुआ? इसकी वजह खुलकर सामने नहीं आई है। मामले की छानबीन जारी है। मृतकों के परिवार से संपर्क साधा जा रहा है। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी। पुलिस के मुताबिक, मृतक इसी जिले के हैं या बाहरी हैं इसकी जानकारी उनकी पहचान के बाद ही हो सकेगी।












Click it and Unblock the Notifications